पचमढ़ी में रात में ठंड बढ़ती जा रही है। रात का तापमान 3 डिग्री दर्ज हुआ है। इस सीजन में पहली बार एक रात में 4.6 डिग्री तापमान कम हुआ है। इससे वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात में कड़ाके की ठंड से वहां ओस जम गई। इससे मैदान में बर्फ का नजारा रहा। पचमढ़ी में दिन में भी ठंड रही। दिन का तापमान 23.2 डिग्री रहा है। यानी दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर दर्ज हुआ है। माैसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में ठंड और तेज हाेगी। गौरतलब है कि पचमढ़ी में न्यू ईयर मनाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। इस साल भी माैसम दिसंबर के आखिरी हफ्ते में और खुशनुमा होगा।
पिछले साल 29 दिसंबर काे था 1.2 डिग्री तापमान
पचमढ़ी में पिछले साल तापमान 29 दिसंबर काे 1.2 डिग्री गया था। तापमान दाे दिन तक लगातार इतना ही रहा था। इस साल तापमान 3 डिग्री तक गिर गया है। इस साल भी एक डिग्री तक तापमान जा सकता है।
हरियाली होने से ज्यादा पड़ रही ठंड
माैसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के अनुसार उत्तर से ठंडी हवा आ रही है। इससे तापमान कम हाे रहा है। तापमान अभी और कम हाेगा। पचमढ़ी में हरियाली ज्यादा है। पहाड़ी एरिया भी है। इसलिए वहां तापमान कम रहता है। पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर आने का अनुमान है। इधर, सहायक वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि पचमढ़ी में दिन ओर रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर है।
हाेशंगाबाद में दिन में बढ़ा 2 डिग्री पारा
धूप से दिन में कड़ाके की ठंड से कुछ हद तक राहत मिली है। दिन में तापमान 2.8 डिग्री उछला है। तापमान 27.7 डिग्री दर्ज हुआ है। एक दिन पहले तापमान 24.9 डिग्री तापमान था। दिन में करीब 3 डिग्री तापमान बढ़ने से लाेगाें काे दिन में कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिली है। हालांकि रात में ठंड बरकरार है। रात में तापमान 9.4 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले भी तापमान इतना ही था।
Read Latest Hindi News Today
0 coment rios:
Hi friends