सोमवार, 21 दिसंबर 2020

दलालों का रैकेट खत्म किया तो 1 माह में 10,852 केस निपटे; 4682 केस तहसीलदार

दलालों से बाहर किए जाने के बाद कलेक्टोरेट में सभी राजस्व अधिकारियों द्वारा तेजी से केसों का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर मनीष सिंह के आदेश पर चलाए गए अभियान के तहत एक माह में 10 हजार 852 राजस्व मामले निपट गए हैं। इस अभियान के तहत एसडीएम और तहसीलदार को प्रोटोकॉल ड्यूटी से मुक्त कर नियमित राजस्व कोर्ट चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर कलेक्टर पवन जैन का कहना है कि राजस्व प्रकरण राजस्व अधिकारी के आदेश के बाद समाप्त नहीं होते। आवेदक को ऋण पुस्तिका भी प्रदान की जाती है। इसकी पावती राजस्व प्रकरण में लगाने के बाद ही अब राजस्व प्रकरण नस्तीबद्ध किए जाते हैं।

अपर कलेक्टर कोर्ट में एक माह में निपटे केस

एसडीएम कोर्ट में हुए प्रकरणों का निराकरण

दलालों का रैकेट खत्म किया तो 1 माह में 10,852 केस निपटे; 4682 केस तहसीलदार


Read Latest Hindi News Today

मैं देवास में 7 दिन का नि:शुल्क कैंप लगाकर हाॅकी के खिलाड़ियाें काे करूंगा तैयार : नेगी

भाेपाल चाैराहे के पास स्थित तुकाेजीराव पवार स्टेडियम में रविवार काे फिट इंडिया के तहत हाॅकी का मेत्री मैच खेला गया। इसमें इंदाैर की दाे और देवास की दाे टीम के खिलाड़ियाें ने भाग लिया।

एक टीम देवास ताे दूसरी टीम इंदाैर की विजयी हुई, लेकिन आयाेजक देवास हाॅकी एसाेसिएशन की तरफ से चाराें टीम काे 2100-2100 रु. का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मैच में अतिथि के रूप में भारतीय हाॅकी टीम के पूर्व गाेल कीपर जिन पर हिंदी फिल्म चक दे इंडिया बनी मीर रंजन नेगी थे। नेगी ने कहा हाॅकी गेम्स वर्तमान में कुछ खराब स्थिति में चल रहा है, जिसे नए आयाम देने की हम काेशिश कर रहे हैं।

मैं पांच साल देश के लिए खेला, मैं भारतीय हाॅकी टीम का काेच भी रहा। इसके बाद मुंबई में 38 साल नाैकरी करने के बाद अपने शहर इंदाैर आया ताे मुझे लगा कि एक बार फिर से हाॅकी खेल काे आगे बढ़ाया जाए। इसलिए रविवार काे देवास आया, जहां पर मैच हुए। चक दे इंडिया फिल्म बनी ताे उसके लिए, मैंने 6 माह तक उन्हें एक-एक सीन में हाॅकी खेल काे दर्शाना बताया था। शूटिंग के लिए आई लड़कियाें काे मेहनत कर हाॅकी खेलना सिखाया था। फिल्म रिलीज हाेने के बाद खूब चली ताे विश्वास नहीं हुआ कि इतनी हिट हाेगी। जब भी मुझे देवास बुलाएंगे ताे मैं 7 दिन का हाॅकी कैंप लगाऊंगा। खिलाड़ियाें काे नई तकनीक सिखाऊंगा। कैंप नि:शुल्क रहेगा।

खिलाड़ी यदि मन लगाकर खेलें ताे आगे जा सकते हैं
नेगी ने कहा खिलाड़ी मन लगाकर हाॅकी की प्रेक्टिस करेंगे ताे आगे जाएंगे। इस दाैरान खेल गुरु राधेश्याम सोलंकी, नेगी के गुरु आशोक यादव, खेल शिक्षक सुदेश सांगते, प्रमोद भरोड़े, बंशीलाल जोशी, मोहनसिंह, सैय्यद मक़सूद अली, मिर्जा मुशाहिद बेग, सलीम शेख सर, आदिल पठान, पूर्व हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी मुजीब शेख, यूनुस खान, सदाकत अली, कोच सुधीर टोप्पो, अंकित टोप्पाे आदि मौजूद थे। खेल शिक्षक सांगते ने खिलाड़ियाें से कहा आप खूब मन लगाकर मेहनत करें।

रविवार काे चार टीमाें में प्रकाश क्लब इंदाैर, दूसरी प्रकाश क्लब टीम बी इंदाैर, हाॅकी फेडरेशन क्लब देवास बालक व हाॅकी फेडरेशन क्लब बालिका टीम देवास का इंदाैर की टीमाें के साथ मैच हुआ। इसमें देवास की बालक टीम विजेता और एक इंदाैर की टीम विजयी रही। संचालन खेल शिक्षक सलीम शेख ने किया। आभार प्रधानाध्यापक


8वीं तक का वार्षिक मूल्यांकन वर्कशीट आधारित होगा

शासकीय शालाओं में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन वर्कशीट के आधार पर होगा। कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को वर्कशीट दी जाएगी। इसके आधार पर उनका अर्धवार्षिक एवं वार्षिक मूल्यांकन किया जाएगा। विद्यार्थियों का अर्धवार्षिक मूल्यांकन जनवरी माह में एवं वार्षिक मूल्यांकन फरवरी एवं मार्च में किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध सभी शासकीय शालाओं में शिक्षण सत्र 2020 -21 में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों के अर्धवार्षिक मूल्यांकन (प्रतिभा पर्व) एवं वार्षिक मूल्यांकन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों को शालाओं से ही अभ्यास पुस्तिका दी जाएगी जिसके अंत में वर्कशीट होगी। इसमें हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित विषय के प्रश्न होंगे। कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों को दी जाने वाली वर्कशीट में कौशल आधारित प्रश्न और प्रोजेक्ट वर्क होगा।

31 दिसंबर तक इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा तो 10 हजार रुपए पेनल्टी

वित्तीय साल 2019-20 का आयकर रिटर्न बिना पेनल्टी दिए भरने के लिए अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। इस तारीख के बाद 1 जनवरी से 5 लाख से कम सालाना आय वाले करदाता को एक हजार रुपए की और इससे अधिक आय वाले करदाता को दस हजार रुपए की पेनल्टी लग जाएगी।

सामान्य तौर पर 31 जुलाई के बाद पेनल्टी एक हजार और पांच लाख से अधिक आय वालों के लिए पांच हजार की पेनल्टी देय होती है, लेकिन इस बार कोरोना के चलते केंद्र ने बिना पेनल्टी के रिटर्न भरने के लिए 31 दिसंबर तक की मोहलत दी हुई है।

वहीं विविध कर संगठनों, सीए एसोसिएशन आदि द्वारा इस तारीख को बढ़ाने की मांग शुरू हो गई है। एसोसिएशनों का कहना है कि कोविड दौर के चलते अभी भी कई करदाता रिटर्न भरने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में उन पर बेवजह पेनल्टी लग जाएगी।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends