टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन को आकर्षक बनाने के लिए झांसी मंडल की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब झांसी रेल मंडल प्रबंधक संदीप माथुर ने कार्य आदेश जारी किए हैं। बेवेक्स के माध्यम से ऑनलाइन प्रेसवार्ता में उन्होंने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मंडल के पर्यटन लुभावी स्टेशन तथा जिला मुख्यालय स्टेशन जिनमें टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, हरपालपुर, चित्रकूट, बांदा, दतिया, ललितपुर, मुरैना, भिंड, महोबा तथा श्योपुरकलां स्टेशन पर 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किए जाएंगे।
माथुर ने बताया कि मंडल द्वारा आगामी शीतकाल तथा कोहरे के मद्देनजर सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। जिसके लिए सभी गाड़ियों में फोग सेफ डिवाइस उपलब्ध कराई जा रही है। पेट्रोलिंग करने वाले स्टाफ को जीपीएस बेस्ड ट्रैकर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे किसी भी दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सकेगा। सभी चालक, गार्ड, स्टेशन प्रबंधक, पर्यवेक्षक, प्वाइंट्समैन आदि परिचालन स्टाफ को काउंसिल किया जा रहा है। मंडल के सभी स्टेशनों पर पर्याप्त मात्रा में पटाखे उपलब्ध कराए गए हैं।
जिससे घने कोहरे में चालक आदि को सतर्क किया जा सके। सिग्नलों, गेट्स, सिग्मा क्रॉसिंग आदि स्थानों पर रेट्रो रिफलेक्टिव बोर्ड लगाए गए। रेल पटरियों के आस पास रहने वाले लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा माह अक्टूबर तथा नवम्बर की उपलब्धियां, नवीन परियोजनाओं का प्रेजेंटेशन सभी को दिखाया।
राजगढ़ में पहली बार पेट्रोल 92.03 रुपए लीटर पर पहुंचा, आठ महीने के अंदर 13.10 रुपए बढ़े दाम
जिले में पहली बार पेट्रोल के भाव 92 रुपए के पार पहुंच गए। गुरूवार को 92.03 रु. प्रति लीटर भाव रहे। इससे लोगों की जेब पर आर्थिक भार बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण ट्रेन सहित यात्री बसों का संचालन नहीं हो रहा है। लोग कम दूरी का सफर स्वयं के दो या चार पहिया वाहन से कर रहे हैं। कोरोना काल के दौरान 1 अप्रैल को पेट्रोल 79 रुपए लीटर व डीजल 69 रुपए लीटर था। आठ महीने में पेट्रोल के भाव 13.10 व डीजल में 14.80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जिले में लॉकडाउन में पेट्रोल की 15 से 20 हजार लीटर प्रतिदिन की खपत थी। जो अब दो गुना से अधिक होकर 30 से 40 हजार लीटर पर पहुंच गई है। डीजल की खपत 30 हजार लीटर हो रही है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पिछले महीने 20 नवंबर से पेट्रोल कंपनियां प्रतिदिन औसत 15 से 20 पैसे की बढ़ोतरी रोज कर रही है। देश में जब लॉकडाउन लगा था तब पेट्रोल 78.43 रुपए व डीजल 69.08 रुपए लीटर था। तीन महीने तक भाव स्थिर रहे। पिछले महीने में डीजल करीब 2.10 रुपए की बढ़ोतरी पर भाव 80.24 रुपए लीटर पर पहुंचा। नवंबर के अंतिम दिन 90.84 रुपए लीटर पेट्रोल तथा डीजल 81.14 रुपए लीटर रहा, जबकि तीन दिसंबर को पेट्रोल अब तक के सबसे अधिक भाव 92.03 रुपए लीटर पर पहुंच गया। जबकि डीजल के भाव 82.09 रुपए प्रति लीटर रहा।
स्लैब के कारण हमारे यहां करीब एक रुपए अधिक भाव
राजधानी भोपाल में पेट्रोल के भाव 91.05 व व्यवसायिक क्षेत्र इंदौर में 91.06 रुपए लीटर है। राजगढ़ जिले का डीपो इंदौर के पास मांगलिया में है। वहां से टैंकरों से परिवहन करके पेट्रोल पंपों पर पहुंचता है। पेट्रोलियम कंपनी ने जो स्लैब तय कर रखी है उसमें ट्रांसपोर्ट खर्च भी शामिल रहता है। इस कारण राजगढ़ जिले में प्रदेश की राजधानी के मुकाबले पेट्रोल के दाम करीब 1 रुपए अधिक देना पड़ रहे हैं।
मूल्य वृद्धि से बढ़ेगा सरकार का राजस्व
^लगातार वृद्धि से मप्र सरकार का टैक्स राजस्व वित्तीय वर्ष 2020-21 में पहली बार 11 हजार करोड़ रु. के पार पहुंच सकता है। सरकार इस साल पेट्रोल पर 9 और डीजल पर 8 प्रतिशत तक टैक्स बढ़ा चुकी है। अभी प्रदेश में पेट्रोल पर 39 और डीजल पर 27 प्रतिशत टैक्स लग रहा है। पेट्रोल, डीजल के भाव प्रतिदिन तय किए जाते हैं। पेट्रोल में लगातार वृद्धि होने से गुरूवार को भाव 92.03 और डीजल के भाव 82.09 रुपए लीटर रहे। लॉकडाउन के मुकाबले पेट्रोल व डीजल की खपत भी दो गुना हो गई है।
–कैलाश पुरोहित, पेट्रोल पंप संचालक राजगढ़।
स्कूलाें के निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने के आदेश
शिक्षा विभाग के समस्त प्राथमिक माध्यमिक एवं हाईस्कूल, उमावि के शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक स्टॉफ को कार्यालय समय में पदांकित स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत जिला शिक्षा अधिकारी जेएस बरकड़े ने संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक शाला शिवनगर, प्राथमिक शाला पट्टीरामपाल सिंह, प्राथमिक शाला हरिजन बस्ती धनेरा, प्राथमिक शाला ढिमरौला धनेरा, प्राथमिक शाला दांतगौरा बंद मिली। हाईस्कूल रमपुरा, कुडीला, दोह, भानपुरा, उत्कृउमावि पलेरा में शिक्षक उपस्थित मिले।
बंद मिली शालाओं के संकुल प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा जाए। साथ ही अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए नोटिस जारी करें। उन्होंने तीन दिवस में जवाब प्राप्त कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भेजने संकुल प्राचार्य को निर्देशित किया।
समय पर उपस्थित रहने दिए निर्देश
डीईओं ने समस्त प्राथमिक माध्यमिक हाईस्कूल, उमावि के शिक्षकों को कार्यालयीन समय 10ः30 से अपनी-अपनी संस्था में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया। संस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राएं को परामर्श के लिए संस्था में मास्क सहित उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया जाए। उपस्थिति प्रतिदिन पोर्टल पर दर्ज करने की निर्देश दिए गए। साथ ही हाईस्कूल, उमावि विद्यालयों के आवेदन समय-सीमा में प्राप्त कर नियुक्ति कार्यवाही की बात कही।
0 coment rios:
Hi friends