शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

उत्तरी हवा से दिन-रात का पारा .50 गिरा

उत्तरी हवा से दिन-रात का पारा .50 गिरा

बादल छंटने के साथ ठंडी हवा चली। इसके चलते दिन में ठिठुरन बनी रही। वहीं गुरूवार को उत्तरी हवा चलने लगी। इसके चलते दिन व रात के तापमान में आधे डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम में भी कोहरा छाया रहा।
मौसम विभाग के आरएस गोयल के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस था, जाे गुरूवार को आधा डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। वहीं बुधवार को रात का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस था जो गुरूवार को 11 डिग्री सेल्सियस आ पहुंचा। वहीं खाड़ी में बने वेक्यूम के असर के बाद तापमान में गिरावट तो होगी ही, वहीं शीत लहर का प्रकोप भी रहेगा।

घर-घर पानी पहुंचाने का कार्य हो जल्दी

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जिले में घर-घर जल पहुंचाने तैयार योजनान्तर्गत जल निगम के कार्यों की परियोजनावार समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने गोरखपुरा, पहाडगंज, मोहनपुरा, कुण्डालिया और बाॅकपुरा परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराए जाने के लिए किए जा रहे कार्यो, जैसे टंकी निर्माण, पाइपलाइन आदि के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी परियोजना ठेकेदारों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य निर्धारित समय सीमा मे पूर्ण करने के लिए कहा है। उन्होंने पाइपलाइन हेतु खोदी गई सड़कों की मरम्मत करने के लिए भी कहा है। साथ ही लाइन में लीकेज नहीं हो यह
भी ध्यान रखे।

5 समूह के माध्यम से 1320 गांवों में मिलेगा पानी
जिले में 5 समूह ग्रामीण नल जल योजना के तहत 1320 गांवों में घर-घर नल द्वारा पानी दिया जाएगा। इनमें बांकपुरा समूह नल जल योजना मे 125 गांव, गौरखपुरा में 157 गांव, पहाडगढ़ में 79 गांव, मोहनपुरा समूह योजना में 421 गांव के साथ ही कुण्डालिया समूह योजना में 538 गांवों केा पेयजल मिलेगा। इस प्रकार कुल 1320 गांवों में घर-घर नल द्वारा जल प्रदाय किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने इन योजनाओं को जल्दी पूरा करने के लिए कहा है।


दुकानदारों ने की मांग- लोगों को मेले में प्रवेश दिया जाए

कोरोना काल के चलते पिछले 9 महीने से बेरोजगारी की मार झेल रहे मेला दुकानदारों ने गुरुवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। दुकानदार मुंह पर मास्क लगाकर चकरा से कलेक्टोरेट तक पैदल पहुंचे। दुकानदारों ने मांग करते हुए कहा कि पिछले 9 महीने से बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

ऐसे में परिवार का लालन-पालन करना मुश्किल हो रहा है। दुकानदार राजेश सक्सेना का कहना है कि बंजारों की तरह जीवन-यापन कर हम अपना गुजर-बसर करते हैं। यही हमारी आजीविका का साधन है। ऐसे में सरकार एक तरफ सभी बेरोजगारों को कोरोना काल में रोजगार के अवसर प्रदान करने की बात कर रही है और दूसरी तरफ प्रशासन हमारी दुकानों को बंद करने की बात करके हमारा रोजगार छीन रही है।

दुकानदार आसिफ खान ने कहा कि सेल बाजार संचालित करने की अनुमति कोविड गाइड लाइन के अनुसार दी जाए। ऐसे में एक बार में जिला प्रशासन जितने लोगों को एंट्री देने के निर्देश करेगी। उसी के आधार पर लोगों को मेले में एंट्री दी जाएगी। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग और बिना मास्क लगाए लोगों को मेले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।



शालाओं को स्वच्छ व सुन्दर बनाने अभियान चलाया जाए

शालाओं को स्वच्छ सुन्दर बनाने जिले में अभियान चलाकर स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु शाला स्तर के स्तर के अनुसार शालाओं की पृथक पहचान रहे। इस दौरान ध्यान रहे कि प्राथमिक स्कूल में लाल रंग, माध्यमिक स्कूल में नीले रंग, हाईस्कूल स्कूल में हरा रंग एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में केसरिया रंग की पट्टी की जा रही है। फाटक व खिड़की को ग्रे कलर से पेंट किया जा रहा है।
डीईओ बीएस बिसोरिया ने बताया कि कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शालाओं में अनुपयोगी सामग्री का अपलेखन, मैदान, समतलीकरण, फर्श, छत, दीवार, शैचालय, पेयजल स्रोत आदि की मरम्मत फाटक, खिड़की, अलमारी, विद्युत लाइन आदि की मरम्मत कर रंगरोगन किया जा रहा है। शाला में पूर्व से रोपित पौधों का रख रखाव कर व नवीन मौसमी पौधे रोपे जा रहे हैं। शाला की प्रयोगशाला व पुस्तकालय को सुन्दर व व्यवस्थित बनाकर दीवारों पर प्रेरक स्लोगन लिखवाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्री सिंह द्वारा प्रत्येक समय सीमा बैठक एवं विभागीय बैठक में शालाओं में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जा रही है। हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी शालाओं में स्वच्छता सुन्दरता के लिये किये जा रहे कार्यों की प्रतिदिन की प्रगति की जानकारी आनॅलाइन ली जा रही है। विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा भी निरीक्षण किया जाएगा। जिन संस्था प्रधान के द्वारा कार्य नहीं किया जाएगा। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।


सार्वजनिक शौचालयों में लगी मशीन, लाेग देंगे फीडबैक

स्वच्छ सर्वेक्षण में सर्विस लेवल प्रोग्रेस (सीएलपी) के तहत तीसरी तिमाही का सर्वे 31 दिसंबर तक हाेगा। इसी सप्ताह में नपा ओडीएफ डबल प्लस के लिए दावा करेगी। इसके बाद जिम्मेदार अफसरों काे फील्ड पर उतरकर काम करना हाेगा। उनकी शासन स्तर से ऑनलाइन मॉनिटरिंग हाेगी।

इसी के चलते शहर के सार्वजनिक शौचालयों में साफ- सफाई शुरू हाे गई है। सफाई काे लेकर सूचना चस्पा कर दी है। लाेगाें के फीडबैक के लिए मशीनें लगना शुरू हाे गई हैं। एक-दाे दिन में छाेटी-माेटी मरम्मत के बाद रंग-रोगन का काम शुरू हाे जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 चार की बजाए तीन चरणों में हाे रहा है। अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक डाक्यूमेंटेशन का काम हाेना है। इसमें नपा भारत सरकार के पाेर्टल पर जानकारी अपलोड कर रही है।

अब ऑनलाइन वीडियाे काॅलिंग, वीडियाे रिकॉर्डिंग हाेगी

अब तक नपा का पूरा अमला काेराेना संक्रमण की रोकथाम में लगा रहा। अनलॉक के बाद दफ्तर में कामकाज बढ़ा है। समय कम और काम अधिक है। नपा, जिला प्रशासन, राज्य स्तर पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग हाेगी। इसके लिए गूगल मीट के अलावा वीडियाे कालिंग कर अधिकारियों की लोकेशन ली जाएगी।

शहर काे स्वच्छ बनाने के लिए की गई कार्रवाई के वीडियाे मांगे जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों काे निर्देश दिए गए हैं। ओडीएफ डबल प्लस के लिए नपा एप्लीकेशन व उसके साथ लगने वाले दस्तावेजों काे पोर्टल पर अपलोड कर रही है। इसके लिए शौचालय की सफाई, रंगरोगन व गमले रखकर उसके फाेटाे ऑनलाइन डालना हाेगा।

सामने चुनौती: सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत और मेंटेनेंस

नपा के मैदानी अमले काे कम समय में काम अधिक करना है। नया बस स्टैंड, ढोंगा मैदान, कलेक्टोरेट क्षेत्र के शौचालयों की मरम्मत व रंगरोगन की तैयारी की जा रही है। लाेगाें काे स्वच्छता के लिए जागरुक करने के लिए सार्वजनिक स्थानाें, बाउंड्रीवॉल पर चित्रकारी, वाॅल पेंटिंग होगी। दीवारों पर स्वच्छता संदेश भी लिखे जाना है। अब तक इस दिशा में काेई काम नहीं हाे सका है।

नपा अधिकारी करा रहे हैं काम

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शौचालयों में फीडबैक मशीन लगाई जा रही है। साैंदर्यीकरण, जागरुकता संदेश, शहर की सफाई व्यवस्था सहित अन्य की जिम्मेदारी नपा के अधिकारियों काे साैंप दी है। ओडीएफ डबल प्लस के लिए मैदानी अमले की मॉनिटरिंग हाेगी।

-रीता कैलाशिया, सीएमओ, नपा टीकमगढ़


उत्तरी हवा से दिन-रात का पारा .50 गिरा
Day to night mercury dropped by .50




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends