गाेशाला घाट से खड़े पाताल हनुमान मंदिर तक तहसील की छाेटी सड़काें में सबसे महंगी 4 कराेड़ रु. की सड़क बेकाम की साबित हाे रही है। सड़क का एक हिस्सा जहां सेना की आपत्ति के चलते अभी तक अधूरा है। वहीं जितना हिस्सा बनकर तैयार है। वह भी देखरेख के अभाव में जर्जर हाेता जा रहा है। कहीं पर मिट्टी व गंदगी जमी है कहीं पर किनारे पर बनाए छाेटे पिल्लर टूटने लगे हैं।
पीएम ग्राम सड़क याेजना विभाग ने गाेशाला घाट से लेकर खड़े पाताल हनुमान मंदिर के बीच चार कराेड़ रु. की लागत से सवा किमी लंबी सड़क का निर्माण किया है। इस सड़क काे तहसील की छाेटी सड़काें में सबसे महंगी सड़क माना गया है। लेकिन यह सड़क अब लाेगाें के लिए किसी काम की नहीं रह गई है। यहां पर गाेशाला घाट के हिस्से में सेना ने अपनी जमीन का हवाला देकर सड़क निर्माण में आपत्ति लेकर काम काे रुकवा रखा है। जिसके चलते यह सड़क गाेशाला वाले हिस्से पर अधूरी है।
इस वजह से इस सड़क का लाभ आम आदमी नहीं ले पा रहा है। वहीं दूसरी और खड़े पाताल हनुमान मंदिर से लेकर गाेशाला के पुल तक के हिस्से में जाे सड़क बनी है। वह भी अब धीरे-धीरे जर्जर हाेती जा रही है। सड़क की हालात यह है कि कई हिस्से में सफाई नहीं हाेने से यहां काली मिट्टी, गाद व गंदगी जमा हाे गई है। इसके अलावा गंभीर नदी के किनारे के हिस्से में सुरक्षा के लिए बनाए छाेटे पिलर भी धीरे-धीरे जर्जर हाेते जा रहे हैं। इसकाे लेकर अब तक पीएम ग्राम सड़क याेजना विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
स्कूल की रपट के पास दाे बड़े पुल बनाए, एक पूरा बना, दूसरा अधूरा
यहां सड़क निर्माण में गंभीर नदी पर दाे बड़े पुल भी बनाए गए हैं। जिसमें निजी स्कूल की रपट के समीप बना 12 मीटर लंबा, 8 मीटर चाैड़ा व 2.5 मीटर ऊंचा पुल ताे बनकर तैयार हाे गया है। लेकिन गाेशाला घाट वाले हिस्से में गंभीर नदी पर करीब 35 लाख रु. की लागत से बना पुल का एक हिस्सा अभी भी अधूरा है। यह पुल 24 मीटर लंबा, 3 मीटर ऊंचा व 7.5 मीटर चाैड़ा बनाया गया है। इसके एक जीराे एंड पर सेना की आपत्ति हाेने से काम नहीं हाे सका है।
आपत्ति है, सेना के अधिकारियों से लगातार चर्चा की जा रही है
इस बारे में पीएम ग्राम सड़क याेजना विभाग असिस्टेंट मैनेजर राजेश निगम का हर बार यह ही कहना रहता है कि सेना की आपत्ति से काम रुका हुआ है। हम लगातार सेना के अधिकारियाें से चर्चा कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों काे भी पूरे मामले से अवगत करा रखा है।
ग्रुप 2 में भर्ती के लिए बढ़ाए 250 पद, आवेदन का कल अंतिम दिन
मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आयोजित ग्रुप 2 (सब ग्रुप 4) के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा के आवेदन का 22 दिसंबर आखिरी दिन है। व्यापमं ने 250 पदों का इजाफा किया था। उसी के बाद आवेदन की अंतिम तारीख 15 दिसंबर से बढ़ाकर 22 कर दी गई है।
एमपीपीईबी ग्रुप 2 भर्ती-2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। http://peb.mp.gov.in पर आवेदन लिंक के जरिए लिए जा रहे हैं। परीक्षा 29 जनवरी से 4 फरवरी के बीच होगी। इंदौर में भी इस ऑनलाइन एग्जाम के केंद्र बनाए जाएंगे।
259 से बढ़कर 509 पद हुए
जो नए पद जुड़े हैं, उनमें असिस्टेंट ऑडिटर, जूनियर असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट, टाइपिस्ट, रिसेप्शनिस्ट, कैटलॉग, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, इंस्पेक्टर, ऑडिटर जैसे पद हैं। व्यापमं ने पहले 259 पदों के लिए यह प्रक्रिया शुरू की थी। अब इसमें 250 का और इजाफा कर दिया है। इस तरह कुल 509 पद हो गए हैं। इनमें सहायक संपरीक्षक, सहायक, कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर सहित अन्य पद हैं।
ब्लाॅक स्तर पर बना रहे डाॅक्टराें की टीम, टीका लगने के बाद 20 दिन रखेंगे नजर
काेराेना वैक्सीन काे लेकर बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है। जिला मुख्यालय सहित हर ब्लाॅक में पिछले चार दिन से लगातार बैठकाें का दाैर जारी है। साेमवार काे फिर इसी संबंधी में वीसी हाेगी। इसके अलावा ब्लाॅक स्तर पर डाॅक्टराें की टीम तैयार करने का काम भी जारी है।
यह टीम जिसे वैक्सीन लगेगी, उस पर बीस दिनाें तक नजर रखेगी कि किसी प्रकार का काेई साइड इफेक्ट ताे सामने नहीं आ रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी राजेश दुबे ने बताया कि वैक्सीन काे लेकर बड़े स्तर पर तैयारी चल रहा है। ऐसी उम्मीद है कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में वैक्सीन आ सकती है। फिलहाल वैक्सीन किस प्रकार लगाई जाना है, वैक्सीन लगाने के बाद किस प्रकार की एहतियात बरतना है, इन तमाम बिंंदुओं काे लेकर लगातार उच्च स्तर से हमें गाइडलाइन मिल रही है, यही गाइडलाइन काे लेकर हम ब्लाक स्तर पर भी बैठकें कर रहे हैं।
क्याेंकि, वैक्सीन काे पूरी एहतियात के साथ लगाई जाना है। साथ ही यह भी ध्यान रखना है कि जाे पहली फेज का टीका लगेगा, उसी फेस का दूसरा टीका भी लगाना है, यह बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसे में इसी आधार पर डाटा तैयार किया जा रहा है। इससे पहले हमसे वह डाटा मांगा था जिन लाेगाें काे वैक्सीन लगना है, हमारे द्वारा यह डाटा अपडेट करके भेज दिया गया है।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rhmlec
0 coment rios:
Hi friends