रुक्मिणी विवाह कथा भगवान द्वारा हरण करने की कला नहीं अपितु आत्मा और परमात्मा के एकाकार होने की कला है। लोग खुद को शरीर मानते हैं और शरीर से जुड़े सांसारिक सुख, सुविधाएं चाहते हैं। जबकि शरीर नश्वर है और आत्मा अमर। वास्तव में हम सभी केवल शरीर नहीं बल्कि आत्मा है और आत्मा से परमात्मा का मिलन करवाने के लिए ही यह शरीर हमें मिला है। इसलिए हमें प्रभु भक्ति का मार्ग अपनाना होगा। भक्ति करते हुए भगवान में आनंद की खोज करें।
यह बात पंडित हेमंत व्यास ने नेमीनाथ विहार कॉलोनी (विरियाखेड़ी) स्थित महादेव मंदिर परिसर में भागवत के विश्राम में कही। कार्तिक मास के पावन अवसर पर भागवत कथा के साथ ही पांच दिनी श्री नमर्देश्वर शिव पंचायत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। सोमवार सुबह 7 बजे से मंदिर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा व यज्ञ की पूर्णाहुति नीलकंठ धाम घटवास के पंडित दिनेश व्यास, वृन्दावन के संत आनंद गुरुजी, के सान्निध्य में होगी। यज्ञाचार्य पंडित राजेश शर्मा जावरा, पंडित जगदीश शर्मा मंदसौर, पंडित दीपक शर्मा मलवासा, पंडित शिवम दुबे, पंडित सोनू गुरु, पंडित मोहित जोशी, पंडित आशुतोष के सान्निध्य में यजमान विजय व उनकी पत्नी हिरल शर्मा, मदनमोहन शर्मा, रमेश सिंधी, सोमेश्वर देवड़ा, आनंदीलाल पाटीदार, चरण सिंह सिसोदिया द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गईं।
कचरा लेने गाड़ी नहीं आए तो टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
कचरा कलेक्शन गाड़ी वार्ड में कचरा लेने नहीं आई तो आप टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकेंगे। मॉनिटरिंग के लिए 49 वार्ड से कचरा इकट्ठा करने वाली 52 कलेक्शन व्हीकल पर जीपीएस सिस्टम लगेगा।
मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदारी लेने वाली कंपनी कंट्रोल रूम भी बनाएगी। यह सारी तैयारी गार्बेज फ्री सिटी में अच्छी रेटिंग लाने के लिए की जा रही है। मकसद 100 फीसद कचरा उठाकर जुलवानिया ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाना है। इस बार निगम 5 स्टार रेटिंग के लिए दावा करने की तैयारी में है। इसके मद्देनजर तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस सप्ताह निगम जीएफसी में फाइव स्टार रेटिंग के लिए सरकार को एप्लीकेशन भी भेज देगा। 2019 में भी फाइव स्टार का दावा किया था लेकिन जीरो रेटिंग मिली थी।
दिसंबर से व्यवस्था में बदलाव, सफाई कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी
निरीक्षण के दौरान लगातार बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले सफाई कर्मचारियों पर लगाम लगाने के लिए निगम दिसंबर से बायोमेट्रिक हाजिरी लगाना भी शुरू कर देगा। इसके लिए भी टेंडर कॉल हो गए हैं। तीन साल पहले भी निगम ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू किया था लेकिन सफाई कर्मचारियों के विरोध और अरुचि के कारण व्यवस्था सफल नहीं हो पाई। वर्तमान में सिर्फ निगम की शाखाओं में काम करने वाले कर्मचारियों की ही बायोमेट्रिक अटेंडेंस लग रही है।
सफाई को लेकर अब सालभर लोगों को जागरूक करेगा नगर निगम
स्वच्छता अभियान में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए अब नगर निगम सालभर जागरूकता गतिविधियां चलाएगा। इसके लिए उसने भोपाल की आस्था संस्था को जिम्मेदारी सौंपी है। 2021 में चलाई जाने वाली आईईएस गतिविधियों का निर्धारण कर निगम ने लगभग 50 लाख का टेंडर निकाला था। आस्था संस्था ने 22.50 लाख का ऑफर देकर इसे अपने नाम कर लिया है।
पहले जीपीएस लगाएंगे
^डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था में कसावट के लिए हरसंभव इंतजाम कर रहे हैं। गाड़ियों में जीपीएस लगने के साथ ही टोल फ्री नंबर भी चालू हो जाएगा। इसे सार्वजनिक करेंगे ताकि लोग वाहन न आने की शिकायत कर सकें। प्रयास कर रहे हैं इस बार शहर को अच्छी रैंक मिले।
सोमनाथ झारिया, आयुक्त
126.73% बढ़ा संक्रमण, अब सावधान रहें क्योंकि... दिसंबर का महीना भारी
कोरोना काल में नवंबर का महीना अच्छा नहीं रहा है। 29 दिन में ही 984 पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। मरीज मिलने का क्रम अभी भी जारी है। इस महीने अक्टूबर के मुकाबले 126.73% ज्यादा संक्रमण बढ़ा है। इधर, अब आपको ज्यादा सावधान रहना होगा क्योंकि, दिसंबर में तेज ठंड के आसार हैं, पारा भी 5 डिग्री से कम होगा। ऐसे में वायरस ज्यादा मजबूत रहेगा।
इस बात का अंदाजा अधिकारी भी लगा चुके हैं। एक दिन पहले शहर में आए राज्य स्तर के कोविड प्रभारी अधिकारी अनुपम राजन ने भी ठंड में संक्रमण के ज्यादा बढ़ने की बात कही थी। दूसरा खतरा शादियों के सीजन से बना हुआ है क्योंकि त्योहार से ज्यादा शादियों में लोग एक दूसरे के संपर्क में आते हैं। खाना-पीना भी एक साथ ही होता है।
अक्टूबर में थी सामान्य रफ्तार 434 पॉजिटिव ही मिले थे
नवंबर में अब तक 984 पॉजिटिव केस सामने आ गए हैं। इस महीने संक्रमण की रफ्तार ने सभी काे चौंकाया है, ऐसा इसलिए क्योंकि, अब तक सिर्फ सितंबर के महीने में ही एक दिन में 50 से ज्यादा केस मिले थे। लेकिन, इस महीने सर्वाधिक 76 केस भी मिल गए हैं। इधर, अक्टूबर के महीेने में 434 पॉजिटिव केस ही सामने आए थे।
पारा : दो साल से 5 डिग्री करीब जा रहा, इस साल ज्यादा ठंड
जिले में इस साल ज्यादा ठंड रहने के आसार हैं। दिसंबर के महीने में दो साल से तापमान 5 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। इस साल 5 डिग्री से कम हो सकता है। इधर, 2012 व 2014 में तापमान 6 डिग्री व 2011, 2018, 2019 में पारा 5 डिग्री के आसपास रहा था। दिसंबर के आखिरी 10 दिन में ठंड जोर पकड़ती है। ये इसलिए खतरनाक है क्योंकि, वायरस ठंड में ज्यादा समय तक जिंदा रहता है। वहीं, ड्राॅपलेट्स भी सतह पर रहते हैं।
कोरोना से 69वीं मौत, बुजुर्ग ने तोड़ा दम
रविवार को ऊंकाला रोड निवासी 60 साल के मेहमूद ने दम तोड़ दिया। उन्हें 25 नवंबर को कॉलेज में भर्ती किया गया था। ये जिले में कोरोना से 69वीं मौत है।
अब तक 10 मौत : इस महीने 10 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। कुल मृतकों का आंकड़ा 68 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि ये अक्टूबर के महीने से कम है। अक्टूबर में 19 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा था। जिम्मेदारों के मुताबिक जिन्होंने दम तोड़ा है उनमें ज्यादातर मरीज बुजुर्ग हैं जो, शुगर, हाइपरटेंशन, हार्ट की बीमारी से जुड़े हुए हैं। ऐसे में बुजुर्गों को खास ख्याल रखने की जरूरत है।
खतरा... टेंट हाउस, कैटरिंग, डेकोरेटर्स के 238 लोगों के लिए सैंपल, 8 संक्रमित
इधर, शादियों के सीजन में अब खतरा बढ़ गया है। कलेक्टर गोपालचंद्र डाड और एसडीएम अभिषेक गेहलोत के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने टेंट हाउस, डेकोरेशन, बैंडबाजा और कैटरिंग एसोसिएशन के लोगों को बुलाकर बैठक ली। तरणताल स्थित फीवर क्लिनिक में टेंट हाउस, कैटरिंग, डेकोरेटर्स तथा सामाजिक वैवाहिक कार्यक्रमों से जुड़े करीब 238 लोगों के सैंपल रविवार तक लिए गए। इसमें 8 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। निगेटिव आए लोगों को शादियों में काम करने की अनुमति दी है, लेकिन कोविड शर्तों के साथ।
रविवार को 22 नए पॉजिटिव मिले, अब कुल संक्रमित 3270
रविवार को जिले में 22 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3270 हो गई है। नए संक्रमितों में टीआईटी रोड के 35 वर्षीय पुरुष, देवरा देवनारायण के 79 वर्षीय पुरुष, लोहार रोड के 72 वर्षीय पुरुष, वेद व्यास कॉलोनी की 70 वर्षीय महिला, टाउनशिप के 80 वर्षीय पुरुष, विनोबा नगर के 36 वर्षीय पुरुष, शांति नगर के 62 वर्षीय पुरुष, ग्राम आकतवासा की 68 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय महिला, अलकापुरी के 54 वर्षीय पुरुष, रामगढ़ के 53 वर्षीय पुरुष, दीनदयाल नगर के 40 वर्षीय पुरुष, कॉलेज रोड के 22 वर्षीय पुरुष, 46 वर्षीय पुरुष, प्रताप नगर के 15 वर्षीय बालक, 47 वर्षीय महिला, ग्राम सातरुंडा के 66 वर्षीय पुरुष, ताल थाने के 37 वर्षीय पुरुष, बजाज खाना के 78 वर्षीय पुरुष, डोंगरे नगर की 24 वर्षीय महिला व राम मोहल्ला के 40 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।
फ्लू वायरस के लिए ठंड अनुकूल
^सभी फ्लू वायरस ठंड में अच्छे से सर्वाइव करते हैं। सावधान हमें ही रहना होगा। अपील है कि बहुत ज्यादा जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें।
डॉ. प्रमोद प्रजापति, नोडल अधिकारी,कोविड-19
एक दिसंबर को मनाया जाएगा एड्स दिवस, आयोजित होगी जागरूकता गतिविधियां
विश्व एड्स दिवस पर एक दिसंबर से 7 दिसंबर तक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रतिवर्ष एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को आयोजित करने का उद्देश्य एचआईवी रोग के प्रति पूरे विश्व में एकजुटता प्रदर्शित करना है। हमारे बीच में वे लोग जो एचआईवी से ग्रसित हैं, हमे उनको सहायता प्रदान करना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी अनुरागी ने बताया कि कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि एड्स जिस वायरस के कारण होता है, उसका नाम एचआईवी है। यह शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को धीरे-धीरे कम करता है।
जब यह क्षमता क्षीण हो जाती है तो शरीर में विभिन्न रोगों के लक्षण प्रकट होने लगते हैं। इस अवस्था को एड्स कहते हैं। किसी एचआईवी ग्रसित व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले दूसरे स्वस्थ्य व्यक्ति को एचआईवी वायरस फैलने का खतरा होता है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार एचआईवी एड्स फैलने के सबसे प्रमुख कारण असुरक्षित यौन सम्पर्क है।
कोई व्यक्ति बीमार या दुर्घटनाग्रस्त है और इलाज के दौरान उसे यदि एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाया जाता है तो उसे भी एचआईवी एड्स का संक्रमण हो सकता है। यदि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की गई सुई व सीरिंज को अन्य व्यक्ति इस्तेमाल करता है तो उसे भी एचआईवी संक्रमण का खतरा रहता है। इसलिए हमेशा डिस्पोजेबल सुई व सीरिंज का ही उपयोग करें। एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला से उसके होने वाले शिशु में भी एचआईवी संक्रमण का खतरा रहता है।
ऐसे कर सकते हैं रोकथाम: यौन सम्पर्क से पूर्व बचाव के सुरक्षा के आवश्यक उपाय करें। रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ने पर उसकी सम्पूर्ण जांच अवश्य करवा लें। हमेशा डिस्पोजेबल सुई एवं सीरिंज का उपयोग करें। शासन द्वारा एचआईवी परामर्श एवं जांच केन्द्रों का संचालन एकीकृत परामर्श एवं जांच केन्द्र (आईसीटीसी) सम्पूर्ण प्रदेश में किया जा रहा है।
गर्भवती महिलाओं, टीबी के रोगियों, यौन रोगियों एवं जनसामान्य को निःशुल्क परामर्श एवं जांच सेवा उपलब्ध कराई जाती है। प्रदेश के विभिन्न जिला चिकित्सालयों, चिकित्सा महाविद्यालयों तथा कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्दों में एकीकृत परामर्श जांच केन्द्र संचालित है। एचआईवी पॉजीटिव एवं एड्स पीड़ितों के उपचार के लिए एआरटी केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है, जहां निःशुल्क औषधी एवं उपचार उपलब्ध है।
एचआईवी की जांच कराना जरूरी, लोगों को करें प्रेरित
हमें अपने क्षेत्र के लोगों को एचआईवी एड्स के बारे जागरूक करना चाहिए। सभी गर्भवती महिलाओं, टीबी के मरीजों की एचआईवी जांच अवश्य करवाना चाहिए। युवाओं को रक्तदान के लिये प्रेरित करना चाहिए।
एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को छूने से उनके साथ रहने से, साथ खाना खाने से, मच्छर काटने से, छींकने या खांसने से संक्रमण नहीं फैलता है। इसलिए एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। उनके साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। वे भी हमारी ही तरह सामान्य जीवन जीने के हकदार हैं। हम यदि सहयोग करेंगे तो एआरटी ईलाज के सहारे वे लम्बे समय तक स्वस्थ्य जीवन जी सकते हैं।
0 coment rios:
Hi friends