सोमवार, 30 नवंबर 2020

ढेर में से कागज निकालकर टुकड़े जोड़े तो पता चला कचरा किसने फेंका, मेडिकल स्टोर को किया सील

ढेर में से कागज निकालकर टुकड़े जोड़े तो पता चला कचरा किसने फेंका, मेडिकल स्टोर को किया सील

रणजीत हनुमान मेन रोड पर खुले में मेडिकल वेस्ट पड़ा था। निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन यह पता नहीं चल रहा था कि कचरा किसने फेंका है। तब टीम ने कचरे में पड़े मेडिकल स्टोर के 10-12 फटे पर्चों को आपस में जोड़ा तो पता चला कि कचरा पल्स मेडिकल स्टोर द्वारा फेंका गया है।

टीम ने पांच हजार रुपए का स्पॉट फाइन कर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। निगम की टीम मेडिकल स्टोर संचालक से बात करने पहुंची तो वह विवाद करने लगा। चालान की बात सुनकर भड़क गया और कहने लगा मैंने यह कचरा फेंका ही नहीं। मैं तो नियमित रूप से कचरा कलेक्शन गाड़ी में ही कचरा फेंकता हूं।

वेस्ट में पड़े फटे पर्चे उठाकर देखे, फिर स्टोर पर सील की कार्रवाई




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends