सर्पासन में शरीर की आकृति सर्प के समान रहती है व नियमित अभ्यास से मेरुदण्ड और मांसपेशियों में लचीलापन आ जाता है, इसलिए आसन को सर्पासन कहा जाता है।
विधि-जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। श्वांस को सामान्य रखते हुए शरीर सीधा रखें। सिर या ठुड्डी को जमीन पर स्पर्श करवाते हुए शरीर में श्वांस भरते हुए दोनों पैरों के पंजों को एक दूसरे में फंसा लें या पैरों के पंजों को सीधा रखते हुए दोनों हाथों को पीठ के पीछे ले जाकर दोनों हाथों के पंजों को फंसा कर मुट्ठीनुमा आकृति बना लें। दृष्टि सामने रखते हुए दोनों हाथों को पीछे की ओर खींचते हुए सिर और वक्षस्थल को ऊपर उठाएं। दोनों पैरों को सीधा रखें या दोनों पैरों को साथ में जमीन से थोड़ा ऊपर उठाएं। आसन की मुद्रा में दोनों हाथों का पीछे की और खिंचाव होना चाहिए। यथास्थिति रुकने के बाद धीरे-धीरे श्वांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं। हाथों व पैरों को भी सामान्य रखें। इस आसन को कम से कम 2 बार से 7 बार तक करें।
लाभ-संपूर्ण शरीर में नई चेतना व ऊर्जा का संचार होता है। फेफड़ों की कार्यक्षमता में बहुत वृद्धि होती है। शरीर को शुद्ध पर्याप्त ऑक्सीजन प्रवाह होता है जिससे अस्थमा के रोगियों को अद्भुत लाभ मिलता है। पेट की मांसपेशियों की मालिश होने के साथ उदर प्रदेश को बहुत लाभ मिलता है। कब्ज एसिडिटी दूर होती है। सभी अंग निरोगी होते हैं।
वक्षस्थल चौड़ा होने के साथ साथ मांसपेशियों की जकड़न दूर होती है। डायबिटीज, मोटापा के लिए लाभकारी आसन है।
उच्च रक्तचाप और ह्रदय रोगी अतिरिक्त परिश्रम कर नहीं करें।
आशा दुबे, जिला योग प्रभारी
असर : 24 घंटे में 3.2 डिग्री बढ़ गया दिन का तापमान
शहर में तीन दिन से हो रही तेज हवा पर शनिवार को ब्रेक लग गया। असर ये हुआ कि तेज धूप से 24 घंटे में 3.2 डिग्री तापमान बढ़ गया।
रविवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा। शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़त तो न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़त हो गई। इस दिन अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा था। सुबह को आर्द्रता 69 व शाम को 58 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी हवा का रुख उत्तरी ही बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजरा है, ऐसे में वहां ठंडक है। इसका असर होगा। बहरहाल, तापमान में कमी के आसार बने हुए हैं।
पांच दिन का तापमान
दिनांक अधि. न्यू.
25 नवंबर 29.6 12.6
26 नवंबर 27.2 13.6
27 नवंबर 26.2 11.2
28 नवंबर 26.0 10.0
29 नवंबर 29.2 10.6
मुंबई मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे जेसी बैंक के नए डायरेक्टर
रेलवे कॉलोनी स्थित जेसी बैंक के नए डायरेक्टर नीलम कौर और वाजिद खान एक सप्ताह में बैंक का कामकाज संभाल लेंगे। एक-दो दिन में रिटर्निंग ऑफिसर परिणामों की जानकारी मुंबई मुख्यालय भेजेंगे। सभी मंडलों से जानकारी आने के बाद मुख्यालय द्वारा एक साझा कार्यक्रम होगा। मजदूर संघ मंडल मंत्री बीके गर्ग के अनुसार बैंक के सभी 19 डायेक्टर को एक साथ पदभार ग्रहण कराया जाएगा। जेसी बैंक मुंबई मुख्यालय के दायरे में पश्चिम रेलवे के 6 मंडलों सहित कोटा, अजमेर और जयपुर भी शामिल हैं। इनके दो-दो डायरेक्टर के अलावा एक डायरेक्टर मुख्यालय का रहता है। सभी जगह एक साथ डायरेक्टर चुन लिए गए हैं। जेसी बैंक का सदस्य बनने के लिए 1 दिसंबर से सदस्यता शुरू होगी।
रविवार को चलता रहा जश्न : वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने रविवार को भी जश्न मनता रहा। विजय जुलूस में मंडल मंत्री बीके गर्ग, अध्यक्ष शरीफ खान पठान, सहायक मंडल मंत्री दीपक भारद्वाज, चंपालाल गढ़वानी, प्रताप गिरी, अतुल राठौर, प्रवक्ता गौरव दुबे, सचिन मिश्रा, हिमांशु पेटारे, योगेश पाल, अरविंद शर्मा, गौरव संत, राजेंद्र चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
0 coment rios:
Hi friends