पीकेआर जैन गर्ल्स हाई स्कूल मैनेजिंग कमेटी विवाद में जाॅइंट सेक्रेटरी वरुण जैन द्वारा 4 सितंबर काे लिखे पत्र पर जिला रजिस्ट्रार ने रिप्लाई किया है। उन्हाेंने कहा कि कार्यालय द्वारा साेसाइटी की नई नियुक्तियाें काे अप्रूवल नहीं दी गई है। वरुण जैन ने पत्र में कहा था कि उनके कार्यकारी सचिव पद से इस्तीफा दिए बिना ही सचिव समेत कई अन्य पदाें पर नियुक्तियां कर दी गई।
इन नियुक्तियाें काे गवर्निंग बाॅडी के बचे 8 सदस्याें में भी पास नहीं करवाया गया। पत्र के माध्यम से वरुण ने कैविएट पिटिशन भी कार्यालय में लगाई थी कि अगर कमेटी के संबंध में काेई कार्यवाही हाेती है ताे उनका पक्ष भी सुना जाए। जिला रजिस्ट्रार ने रिप्लाई किया कि कार्यालय में साेसाइटी का पत्र 4 सितंबर काे प्राप्त हुआ था, जाेकि नई नियुक्तियाें से संबंधित था। जिसमें तत्कालीन जिला रजिस्ट्रार द्वारा साेसाइटी काे नई नियुक्तियाें से संबंधित सभी प्रक्रियाएं एचआरआरएस एक्ट 2012 के प्रावधानाें के अनुसार कार्यालय के पाेर्टल पर अपलाेड करने काे लिखा जा चुका है, चूंकि कार्यालय द्वारा साेसाइटी की नई नियुक्तियाें काे अप्रूवल नहीं दी गई है।
इसलिए केविएट पिटिशन पर कार्यालय द्वारा काेई कार्यवाही नहीं बनती। वहीं, जिला रजिस्ट्रार रितुल सिंगला ने बताया कि साेसाइटी की नई नियुक्तियाें काे अप्रूवल नहीं दी गई है। मामला पेचीदा है। वह इस संबंध में ज्यादा जानकारी रिकाॅर्ड देखकर ही दे सकते हैं।
0 coment rios:
Hi friends