प्रवासी मजदूरों को टिकट दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सेक्टर 31 थाना पुलिस ने एसएचओ परमजीत कौर सेखों की अगुवाई में पकड़ा है। आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले 50 साल के मनोश्वर पासवान, 25 साल के मोहम्मद जमशेद और संतोष पासवान के रूप में हुई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने दो ठगी के मामले सॉल्व किए है। बताया गया कि सेक्टर 31 थाना पुलिस ने दो ठगी के मामले दर्ज किए थे। जिसमें सामने आया था कि प्रवासी मजदूरों को उनके ठिकाने पर पहुंचाने और उनकी बस टिकट बुक करवाने के नाम पर उनसे रुपए लिए गए।
मजदूरों को साजिश के तहत ठगा गया। उनसे रुपए लेने के बाद फोन भी लिए गए । फोन लेते समय बोला गया कि टिकट बुक करवाते समय ओटीपी आएगा जिस दौरान उनके फोन की जरूरत पड़ेगी। इस पर आरोपी ठगी कर फरार हो गए जिसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई।
पुलिस को पहली शिकायत 7 अक्टूबर को दी गई थी जबकि दूसरी शिकायत 9 अक्टूबर को दी गई थी। दोनों मामलों में एक ही तरह से ठगी की गई थी।
चार लोगों ने मिलकर एक को पीटा, केस दर्ज
रामदरबार फेज-1 के साहिल ने पुलिस को शिकायत दी है कि पेंटर रोहित, अनिश और उनके 2 साथियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। जिससे वह जख्मी हो गए। मामले में मलोया थाना पुलिस ने जांच करने के बाद केस दर्ज कर लिया है। बताया गया कि घटना 5 अक्टूबर की है जब आरोपियों ने साहिल को डड्डूमाजरा कॉलोनी में पार्क के पास पीटा। घटना के बाद सूचना पुलिस को दी गई

0 coment rios:
Hi friends