अम्बाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक 200 करोड़ की लागत से 22 एकड़ में बन रहे शहीदी स्मारक के निर्माण कार्य को लेकर सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक पीसी मीणा व डीसी अशोक कुमार शर्मा ने शनिवार को परियोजना स्थल का दौरा किया। आर्किटेक्चर रेणु खन्ना ने एलईडी पर वीडियो के माध्यम से निर्माण कार्य की जानकारी दी। मीणा ने कहा कि स्मारक के लिए अधिकारी शाॅर्ट फिल्म के साथ पेंटिंग की रूपरेखा तैयार करें।
म्यूजियम बिल्डिंग का 50 प्रतिशत काम पूरा
लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर चंद्रमोहन ने बताया कि म्यूजियम बिल्डिंग का 50 प्रतिशत व मैमोरियल टावर संबंधी 20 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। अगले साल 31 मार्च तक लोक निर्माण विभाग द्वारा फिनिशिंग संबंधी सभी कार्य कर लिए जाएंगे। 31 जुलाई तक इस परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा।
0 coment rios:
Hi friends