रविवार, 11 अक्टूबर 2020

मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में निगम ने लगाए जंग लगे झूले, हो सकता है हादसा

मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में निगम ने लगाए जंग लगे झूले, हो सकता है हादसा

नगर निगम के हॉर्टिकल्चर विंग की ओर से मॉडर्न कॉम्प्लेक्स कैटेगरी-3 के पार्क नंबर-5 में झूलों को जंग लग गया है। इसी को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। लोगों ने कहा कि हॉर्टिकल्चर विंग की ओर से हाल ही में जंग लगे झूले लगाए गए हैं। इनसे कभी भी किसी बच्चे को चोट लग सकती है।

उनका कहना है कि निगम ने अगर यहां पर झूले या अन्य उपकरण लगाने थे तो उन्हें नए और अच्छी क्वालिटी के लगाना चाहिए थे। ताकि लोगों को इसे इस्तेमाल करने में परेशानी न हो। उनका कहना है कि यहां काफी संख्या में बच्चे आते हैं और इन झूलों का इस्तेमाल करते हैं।

ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी मनीष का आरोप है कि इस मामले को लेकर उन्होंने अधिकारियों से भी कई बार संपर्क किया, लेकिन किसी ने भी कोई सुनवाई नहीं की है।

इस मामले में हॉर्टिकल्चर विंग के अधिकारी हरचंद सिंह का कहना है कि पार्क में बच्चे क्रिकेट खेलते थे। जिस कारण आस-पास के लोगों को काफी परेशानी होती थी। उनकी मांग के मद्देनजर नगर निगम ने यहां पुराने झूले लगा दिए। अगर लोगों को कोई परेशानी है तो उन्हें ठीक करवा दिया जाएगा।



Corporation set the war in a modern complex, the swing may happen




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends