रविवार, 11 अक्टूबर 2020

5 लाख का लोन दिलाने के नाम पर 54 हजार ठगे, फिर बदमाशों ने ओटीपी पूछा तो कहा- ये नहीं बताऊंगा, इससे ठगी होती है

5 लाख का लोन दिलाने के नाम पर 54 हजार ठगे, फिर बदमाशों ने ओटीपी पूछा तो कहा- ये नहीं बताऊंगा, इससे ठगी होती है

बैंक से 5 लाख का लोन दिलाने के नाम पर एक युवक से ऑनलाइन ठगी की गई। जब तक युवक को पता चला कि वह लोन लेने के नाम ठगा गया है, तब तक वह ठगों के खाते में 54 हजार रुपए जमा करा चुका था। आखिरकार बराड़ा के साजिद ने ठगी की शिकायत बराड़ा थाना में की है। बराड़ा निवासी साजिद ने थाना बराड़ा में शिकायत दी कि 24 सितंबर को उसे कॉल आई कि वह एसबीआई बैंक की शाखा से बोल रहे हैं।

उसको 5 लाख रुपए का लोन मिल सकता है। उसे उसके लिए आधार कार्ड, पैर नंबर व दो फोटो देने होंगे। 26 सितंबर को उसके पास फिर फोन आया कि वह लोन लेने के लिए 2100 रुपए ऑनलाइन जमा करा दे। साजिद को एक नंबर दिया गया, जिसमें उसने राशि जमा करा दी। अगले ही दिन उसे फिर फोन आया और उससे इंश्योरेंस के नाम पर पैसे मांगे गए।

साजिद ने एक बार 10 हजार व दूसरी बार 12 हजार खाते में जमा कराए। साजिद आरोपियों के कहे अनुसार खाते में पैसा जमा कराता रहा। साजिद के पास शनिवार को फिर फोन आया कि उसका लोन तैयार है। पांच लाख का चेक बन गया है। उसके बाद साजिद के नाम पर बना 5 लाख का चेक उसके वाट्सएप पर भेजा।

इसके बाद आरोपियों ने साजिद से कहा कि उसके मोबाइल पर ओटीपी आया है। वह उसका नंबर उसे बता दे। साजिद ने ओटीपी देने से मना कर दिया। साजिद के पास फिर फोन आया कि वह उसके खाते में राशि जमा करा रहे हैं। वह 12 हजार रुपए जमा करा दे, लेकिन साजिद ने साफ मना कर दिया। इसके बाद साजिद ने ठगी की शिकायत बराड़ा थाने में की है।



शिकायत दिखाते बराड़ा निवासी साजिद।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends