रविवार, 11 अक्टूबर 2020

कोरोना से 3 मौत; स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में 2 का ही जिक्र, स्वास्थ्य विभाग के केमिस्ट को निर्देश- बिना मास्क वालों को दवा न बेचें

कोरोना से 3 मौत; स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में 2 का ही जिक्र, स्वास्थ्य विभाग के केमिस्ट को निर्देश- बिना मास्क वालों को दवा न बेचें

कोरोना से 24 घंटाें में 2 और लाेगाें की माैत हाे गई। सिटी के सेक्टर-10 के रहने वाले 54 साल के व्यक्ति ने मोहाली के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा। उन्हें ऑक्सीजन लेवल कम होने से बाइपेप पर रखा गया था। वहीं, कैंट के माल रोड पर रहने वाली 55 वर्षीय महिला की मुलाना की एमएम कोविड यूनिट में मौत हो गई। वह 30 सितंबर से यहां भर्ती थीं। उन्हें बाइपेप से ऑक्सीजन सप्लाई दी जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मरीज को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी थी।

वहीं बराड़ा के गांव धीन के 70 वर्षीय व्यक्ति की मुलाना की कोविड यूनिट में मौत हुई। कोविड यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. एलएन गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को बराड़ा सीएचसी में सैंपल के बाद मरीज को शाम करीब 4:30 बजे कोविड यूनिट में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में तकलीफ थी। एक घंटे में ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 2013 में इनकी बाईपास सर्जरी हुई थी और शुगर भी थी। स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में इस मौत का जिक्र नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 106 पहुंच गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत हो गई जोकि अब तक की सबसे ज्यादा है। राज्य में कोरोना से औसत मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग ने केमिस्ट को निर्देश दिए हैं कि वे बिना मास्क वाले किसी व्यक्ति को दवा न बेचें।

वहीं, शनिवार को 45 नए कोरोना संक्रमित मिलने से कुल मरीजों की संख्या 8461 हो गई है। अम्बाला सिटी से 19 मरीज, कैंट से 8, चौड़मस्तपुर से 7, मुलाना से 5 मरीज, बराड़ा व शहजादपुर से 3-3 मरीज मिले हैं। वहीं, 66 मरीजाें को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। ठीक होने वालाें की संख्या 8044 हो गई है। अम्बाला कोविड होम आइसोलेशन एप से 21 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। एप के माध्यम से अभी तक 86 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है जबकि 15 मरीजों को अस्पताल में रेफर किया गया है। अब एक्टिव मरीज 304 रह गए और रिकवरी रेट 95.07 प्रतिशत हो गया है।

इन इलाकों से मिले हैं पाॅजिटिव मरीज
शनिवार को सिटी के सेक्टर-8 से 2 मरीज, सेक्टर-7 से एक, विवेक विहार से एक, पुलिस लाइन से 2, बलदेव नगर से 2, सैनिक विहार जंडली से 2, शिवपुरी कॉलोनी से 1, मोहिंद्र नगर व बसंत विहार से 1-1 पाॅजिटिव मरीज मिला। इसी प्रकkर महेश नगर से 2, दयाल बाग से 3, बब्याल से 3, रामनगर व शिव प्रताप नगर से 1-1 अाैर बराड़ा के डेरा सलीमपुर से 2 मरीज मिले।



अम्बाला सिटी | सेक्टराें में होम आइसोलेट मरीजाें की जांच करती टीम।



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends