सिवनीमालवा पुलिस ने गुरुवार काे अंधेकत्ल का खुलासा किया है। 30 जुलाई काे मालापाट निवासी अविनाश उर्फ आदर्श पिता रामसिंह धुर्वे (20) गला घाेंट कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद अविनाश के शव काे सागाैन के पेड़ पर लटका दिया था, ताकि मामला आत्महत्या का लगे।
इस घटना काे अंजाम देने वाले आराेपी शाहरुख और उसके दाेस्त रिहान काे सिवनीमालवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीआई संजय चाैकसे ने बताया कि नंदरवाड़ा निवासी शाहरुख का मालापाट निवासी एक महिला के घर उसका आना जाना था। मृतक अविनाश धुर्वे महिला के साथ मजदूरी करता था। उसके साथ मजदूरी पर अविनाश का जाना शाहरुख की नजराें में खटकता था। एक दिन अविनाश काे शाहरुख ने समझाया पर अविनाश ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद शाहरूख ने अविनाश धुर्वे की हत्या करने का मन बना लिया था।
उसने 30 जुलाई काे शाहरुख काे पता चला कि अविनाश सिवनीमालवा बाजार जाने वाला है ताे उसने अविनाश काे अपने साथ ले जाने के लिए कई बार फाेन लगाया था। अविनाश अपने छाेटे भाई के साथ दूसरे ऑटाे में सिवनी बाजार आ गया था। उसी दिन दाेपहर काे शाहरुख ने अविनाश काे खाना खाने व शराब पीने के लिए बुला लिया।
दाेपहर में शराब पिलाई और शाम हाेने तक इंतजार किया। शाहरुख ने अविनाश काे खत्म करने के लिए अपने नंदरवाड़ा निवासी दाेस्त रिहान बेग काे बुला लिया। रात 9 बजे अविनाश खूब नशे में हाेने पर उसे नागझिर वाले कच्चे सुनसान रास्ते पर ले गए। अपने ऑटाे की रस्सी से शाहरुख और रिहान ने अविनाश का गला घाेंट कर हत्याकर दी। फिर उसकी लाश काे सागाैन के पेड़ पर लटका दिया। ताकि यह हत्या आत्महत्या प्रतीत हाे।
दाेनाें आराेपी गांव मे ही घूम रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू की ताे दाेनाें आराेपी गांव से फरार हाे गए। बुधवार 9 सितंबर काे पुलिस काे सूचना मिलने पर दाेनाें आराेपियाें का नंदरवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी शाहरुख और रिहान काे जेल भेज दिया है।
महिला के पति की भी हत्या करने के फिराक में था आरोपी शाहरुख
पुलिस के हत्थे चढ़े आराेपी शाहरूख और रिहान बेग के अविनाश की हत्या करने के बाद हाैसले बढ़ गए थे। वह हत्या करने के बाद खुलेआम घूम रहा थे। इस बीच महिला के पति की हत्या करने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
30 जुलाई को पुलिस को मिली थी घटना की सूचना
30 जुलाई काे आदिवासी ग्राम नागझिर में एक युवक के फांसी पर लटके हाेने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जांच करने के बाद एसएफएल टीम से जांच करवाई थी। मामले में आत्महत्या के केस में खुलासा यह हुआ कि युवक अविनाश की हत्या कर शव काे सागाैन के पेड़ पर लटकाया गया था।
0 coment rios:
Hi friends