बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की ओपन बुक पैटर्न पर गुरुवार से हुई परीक्षा पहले दिन अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए परेशानी का सबब बन गई। दरअसल, बीयू की वेबसाइट पर सुबह पेपर लोड होने के बाद सर्वर डाउन हो गया, जिससे काफी देर तक छात्र परेशान होते रहे।
ओपन बुक पैटर्न के तहत सुबह 10 बजे वेबसाइट पर एकसाथ सभी विषयों के पेपर लोड किए जाने थे। इसके लिए छात्र सुबह से ही मोबाइल और कंप्यूटर पर ऑनलाइन हो गए थे, लेेकिन एक साथ हजारों छात्रों के बेवसाइट पर विजिट करने की वजह से वेबसाइट में एरर आने लगा। हालांकि बाद में यह समस्या दूर कर दी गई। कॉलेज प्रोफेसर्स के मुताबिक उनके पास भी छात्रों के कॉल आए। उन्होंने बताया कि दूर-दराज के क्षेत्रों में छात्रों को समझ ही नहीं आ पा रहा कि उन्हें क्या प्रक्रिया अपनानी है।
बहुत देर तक नहीं खुली वेबसाइट
- सुबह जब मैंने वेबसाइट खोली तो खुल ही नहीं रही थी। इसमें एरर आ रहा था। - दिगपाल सिंह, परीक्षार्थी
- सुबह बीयू की वेबसाइट में समस्या थी। कई विषयों के पेपर लोड करने में परेशानी हुई। - उदयभान, परीक्षार्थी
- सुबह समस्या आई थी। वेबसाइट खुल नहीं रही थी। एरर आ गया था। - जसवंत सिंह, परीक्षार्थी
हमने छात्रोंं को तीन लिंक दी थीं। सुबह थोड़ा लोड बढ़ने से दिक्कत हुई, लेकिन जल्द ही इसे दूर भी कर दिया गया। छात्रों ने पेपर डाउनलोड कर लिए थे। हमने एमपी ऑनलाइन में भी चर्चा की थी। स्पीड की मामूली समस्या थी। सारे पेपर लोड हैं, कहीं कोई समस्या नहीं है। - नंदन त्रिपाठी, आईटी हेड, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय
0 coment rios:
Hi friends