बुधवार, 9 सितंबर 2020

कोरोना के मरीज बढ़ रहे, उस हिसाब से करें तैयारी, संभागायुक्त ने मेडिकल में ली बैठक

कोरोना के मरीज बढ़ रहे, उस हिसाब से करें तैयारी, संभागायुक्त ने मेडिकल में ली बैठक
कोरोना के मरीजों की संख्या के साथ ही गंभीर मरीज भी बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए उपचार की तैयारियाँ भी उसी स्तर पर की जाएँ। सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से लगातार संवाद जरूरी है, जिससे बीमारी से लड़ने के लिए उनका अात्मबल बना रहे। आपका प्रयास होना चाहिए की हर मरीज के मन से कोरोना का डर दूर किया जाए। यह निर्देश मंगलवार को मेडिकल कालेज में चिकित्सकों की बैठक में संभागीय आयुक्त महेशचंद्र चौधरी ने दिए। उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार देने के साथ ही मौतों पर रोक लगाने की बात कही। कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर्स व स्टाफ का हौसला बढ़ाने की जरूरत बताई जिससे वे और बेहतर काम कर सकें। उन्होंने बुजुर्गों और गम्भीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों में सर्दी-खाँसी और बुखार के लक्षण आने पर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने का आग्रह किया, ऐसे मरीजों के उपचार में थोड़ी सी भी देर करना बड़ी कठिनाई का कारण बन सकता है। उन्होंने चिकित्सा उपकरणों व ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी ली तथा इसमें कमी नहीं आने के निर्देश दिए।

परिजनों को 5 रुपए में सुदामा थाली| उन्होंने विक्टोरिया की तर्ज पर मेडिकल में भी भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए 5 रुपए में भरपेट भोजन वाली सुदामा थाली योजना को मेडिकल कॉलेज में भी शुरू करने के लिए संघवी संस्था को सहयोग करने परिसर स्थित रैनबसेरा में भोजन बनाने और स्टोर की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को 15 रसोई गैस सिलेंडर्स उपलब्ध कराने कहा गया। मेडिकल कॉलेज डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अगले माह 15 रसोई गैस सिलेंडर्स उपलब्ध कराने की सहमति दी। सुदामा थाली के संचालन के लिए चार सदस्यों की संचालन समिति गठित करने का निर्णय भी लिया गया। इसमें उप-अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री गोपाल गुप्ता, के अलावा संभागायुक्त द्वारा नियुक्त सामाजिक संस्था शामिल रहेंगी। बैठक में अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, डीन डॉ. प्रदीप कसार, डॉ. जीतेंद्र भार्गव, डॉ. संजय भारती आदि उपस्थित थे। पी-3
कोरोना के मरीज बढ़ रहे, उस हिसाब से करें तैयारी, संभागायुक्त ने मेडिकल में ली बैठक
Corona patients are increasing, prepare accordingly, Divisional Commissioner took meet ting in medical




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends