गुरुवार, 13 अगस्त 2020

सीहोर स्थित मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान में शुरू होंगे दो डिप्लोमा कोर्स

सीहोर स्थित मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान में शुरू होंगे दो डिप्लोमा कोर्स
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (एनआईएमएचआर) शैक्षणिक सत्र 2020-2021 से अकादमिक गतिविधियां शुरू करते हुए सर्टिफिकेट कोर्स के साथ भारतीय पुनर्वास परिषद से प्रमाणित दो नए डिप्लोमा कोर्स शुरू करने जा रहा है। एक वर्षीय इस कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। यह कोर्स डिप्लोमा इन कम्युनिटी बेस्ड रिहेबिलेटेशन (डीसीबीआर) और डिप्लोमा इन वोकेशनल रिहेबिलिटेशन- मानसिक मंदता (डीवीआर-आईडी) है।
सीहोर स्थित यह देश का पहला और एकमात्र मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान हैं। अकादमिक विभाग की सहायक प्राध्यापिका प्रगति पांडेय (अक्लीनिक साइकोलॉजी) का कहना है कि इन दोनों कोर्सेस में 25 और 20 सीटें रखी गई हैं। ये कोर्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम के उम्मीदवार कर सकते हैं। कोर्स शुरू करने का उद्देश्य भारत में सर्टिफाइड रिहेबिलिटेशन प्रोफेशनल की कमी को दूर करना है।
इस कोर्स के बाद देशभर में दिव्यांग और मंदबुद्धि बच्चों के लिए चलने वाले स्पेशल एजुकेशन इंस्टीट्यूट, कम्युनिटी बेस्ट सेंटर, सरकारी और एनजीओ स्तर पर चलने वाले रिहेबिलिटेशन सेंटर में एक्सपर्ट रिहेबिलिटेटर के रूप में जॉब मिल सकेगी।
एनआईएमएचआर से पहले लखनऊ के कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) में प्रो. प्रगति पांडेय पदस्थ थी। नए कोर्स शुरू करने के लिए उन्हें डेपुटेशन पर यहां भेजा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल एनआईएमएचआर में एक सर्टिफिकेट कोर्स पहले से संचालित है, जो पिछले साल सितंबर में शुरू किया गया था। सर्टिफिकेट कोर्स फॉर केयर गिवर (सीसीसीजी) नाम से संचालित इस कोर्स में 10वीं कक्षा पास उम्मीदवार दाखिले के लिए पात्र हैं।
एनआईएमएचआर का कैंपस है निर्माणाधीन
एनआईएमएचआर के कैंपस निर्माण का काम केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। यह 25 एकड़ क्षेत्र में आकार लेगा। फिलहाल यह संस्थान भोपाल के 30 किलोमीटर दूर सीहोर के लूनिया चौराहा स्थित पुराना जिला पंचायत भवन में संचालित है। मई 2018 में केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा की थी।
नए कैंपस के बाद संचालित होंगे 12 कोर्स
डिप्लोमा इन मेंटल हेल्थ रिहेबिलिटेशन, डिप्लोमा इन मेंटल हेल्थ सोशल वर्क, अंडर ग्रेजुएट कोर्स इन साइकेट्रिक काउंसिलिंग, बैचलर इन कोर्स इन रिहेबिलिटेशन साइंस, मास्टर इन योगा, मास्टर इन साइकेट्री नर्सिंग, मास्टर इन रिहेबिलिटेशन साइंस, पीएचडी इन रिहेबिलिटेशन साइकोलॉजी, पीएचडी इन योगा, डीएनबी डिग्री।


Read Latest Hindi News Today
सीहोर स्थित मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान में शुरू होंगे दो डिप्लोमा कोर्स
Two diploma courses will start in mental health rehabilitation institute, Sehore

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends