रविवार, 14 जून 2020

चचेरे भाई की हत्या करने वाले तीन आरोपी पकड़े


विजयपुर के लोसघानी गांव में जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाई और उसके बेटे के साथ मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें विजयपुर की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में एक महिला आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है।
यहां बता दें कि विजयपुर जमीनी विवाद को लेकर सोनू और आदिराम धाकड़ पर उसके गांव के रहने वाले संतोष, नर्मदा, सिंघाराम, अनार सिंह ने मिलकर लाठी-डंडों और लोहे की सब्बल से हमला कर दिया था। जिससे सोनू और उसका पिता आदिराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया था। जबकि सिर में गंभीर चोट होने पर आदिराम को ग्वालियर रैफर कर दिया था।जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस को शनिवार को सूचना मिली की आरोपी सुनवई रोड स्थित एक मकान में मौजूद हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए संतोष, सिंघाराम और अनार सिंह को पकड़ लिया। जबकि नर्मदा मौके से नहीं मिली। पुलिस ने नर्मदा की तलाश शुरू कर दी है।

Three accused caught killing cousin




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends