पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज में अवैध रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी राकेश साहू ने शाम साढ़े 6 बजे ग्राम महाराजगंज में बिलगांय से अवैध रेत भर कर आ रहे नीले कलर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। ट्रैक्टर चालक बालचंद्र पिता सूरा चढ़ार 49 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 9 बड़ामलहरा से रेत से संबंधित दस्तावेज मांगे। लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राॅली को जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। गौरतलब है कि बड़ामलहरा क्षेत्र में बहने वाली नदी सुक्कू, श्यामरी, काठन, धसान, मगडार और वन विभाग सीमा में बहने वाले जंगली नालों से निकलने वाली रेत पर अवैध रेत का व्यापार करने वालो की नजरें लंबे अरसे से जमी हुई हैं। इन जगहों से रेत निकालकर मलहरा सहित सागर व दमोह जिले में निर्यात कर लंबा मुनाफा कमा कर प्रशासन को हर माह लाखों का चूना लगाने में जुटे हुए हैं।
नगर परिषद ने वृद्धा को मृत बताकर बंद कर दी पेंशन
नगर के वार्ड नंबर 8 राजापुरवा में एक 82 वर्षीय जिंदा महिला को मृत दर्शाकर नगर परिषद ने उसकी वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी है। महिला के पुत्र ने लवकुशनगर आकर एसडीएम से शिकायत कर पेंशन चालू करने की मांग की है। राजापुरवा निवासी मुलायम सिंह पटेल ने एसडीएम अविनाश रावत को आवेदन देकर बताया कि उसकी 82 वर्षीय मां राधारानी पटेल पत्नी रामविशाल पटेल जिंदा है, स्वस्थ्य है। इसके बावजूद नगर परिषद लवकुशनगर द्वारा समग्र आईडी में फर्जी तरीके से मृत दर्शाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभ से उन्हें वंचित कर दिया गया है। जबकि उनकी मां राधारानी अभी जिंदा व स्वस्थ हैं, चल फिर रही हैं। मुलायम सिंह ने इस पूरे मामले की जांच करवा कर मां राधारानी की पेंशन चालू करवाने की मांग की है। एसडीएम ने सीएमओ काे तत्काल जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
मामला गंभीर, पेंशन चालू की जाएगी : इस संबंध में सीएमओ शीतल भलावी का कहना है कि महिला जिंदा है और उसको रिकार्ड में मृत दर्शाया जाना गंभीर मामला है। यह संबंधित कर्मचारी की गलती है। मैं इस मामले को दिखवाती हूूं, वृद्धा की पेंशन चालू की जाएगी।
0 coment rios:
Hi friends