शनिवार, 13 जून 2020

नगर पालिका में फिर दिखने लगी चहल-पहल, सभी सेवाएं शुरू


कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के बाद हुए अनलॉक 1 के बाद अब नगर पालिका के काम भी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहे हैं। यहां पर आने वाले हर अधिकारी, कर्मचारी और आम लोगों के लिए अब नपा में प्रवेश के पहले सैनिटाइज मशीन से होकर गुजरना पड़ता है। जिससे परिसर में किसी भी प्रकार के संक्रमण को रोका जा सके।
वर्तमान में बाहर से लौटे मजदूर वर्ग के लोग पथ पंजीयन का लाभ लेने के लिए फार्म जमा करने पहुंच रहे हैं। अनलॉक 1 के बाद नगर पालिका में सभी कर्मचारियों की वापसी के साथ सभी काम भी शुरू हो गए हैं। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगने के बाद से लॉकडाउन शुरू हो गया था। नगर पालिका सहित शासकीय कार्यालय बंद होने से सभी काम बंद थे। लॉक डाउन 2 में कुछ हद तक शासकीय कार्यालय खोलने के आदेश दिए थे। जिस पर 26 अप्रैल से काम काज शुरू हुआ और 30 प्रतिशत ही कर्मचारियों की अनुमति दी गई, लेकिन इस दौरान आम व्यक्ति के कोई काम नहीं हो सके। अनलाॅक 1 में 100 प्रतिशत छूट मिलने पर लोग सरकारी काम काज के लिए घर से निकलने लगे। नगर पालिका में पदस्थ करीब 20 स्थाई कर्मचारी और 30 अस्थाई कर्मचारी बैठकर काम कर रहे हैं। नपा में आने वाले व्यक्तियों से संक्रमण को रोकने के लिए सैनिटाइज मशीन लगाई गई है। लोगों को अगर काम काज के लिए कार्यालय में जाना है तो सैनिटाइज होकर जाना होगा। सीएमओ हरिहर गंधर्व का कहना है कि नपा में पूरे काम शुरू हो गए हैं। आम लोगों के कामों को प्राथमिकता दी रही है। वहीं मजदूरों को पथ पंजीयन का लाभ दिलाया जा रहा है। संक्रमक से बचाव के लिए बाहर हाथ धोने की व्यवस्था की गई और सैनिटाइज की व्यवस्था की गई।
कार्यालय नहीं आना है तो ऑनलाइन ई नगर पालिका पर कर सकते है टैक्स जमा: कार्यालय में सभी कार्य शुरू हो गए है। लोगों ने टैक्स जमा करना शुरूकर दिया है। नपा कर्मचारी प्रवीण खरे ने बताया कि अगर कार्यालय में नहीं आना है, तो ऑनलाइन ई नगर पालिका पर अपना टैक्स जमा कर सकते है। यह सुविधा लोगों को इसलिए दी जा रही है जिससे लोगों को संक्रमण से रोका जा सके।
पथ पंजीयन के लिए मजदूरों का आना शुरू
अनलॉक 1 में सरकार ने मजदूर वर्ग के लिए योजना लागू की है। इस योजना के तहत मजदूर वर्ग को लाेन दिया जाएगा। जिससे वे रोजगार से जुड़ सकें। नगर पालिका में पथ पंजीयन कराने के लिए प्रतिदिन करीब 10-15 मजदूर वर्ग के लोग पहुंच रहे है। शुक्रवार को करीब 15 लोगों ने योजना के लिए पथ पंजीयन कराया। सूत्रों के अनुसार योजना का ज्यादा प्रचार-प्रसार न होने से अभी मजदूरों को इस योजना की जानकारी नहीं है।
All the services started again in the municipality




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends