बुधवार सुबह साइकिल से ग्राम चित्तौड़ा पहुंचे विधायक ने ग्रामीणों से स्थानीय समस्याओं के बारे में चर्चा की और उसके समाधान भी ग्रामीणों से ही पूछे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मास्क का उपयोग करने तथा संक्रमण से बचाव
के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना में सरकारी मदद मिलने के बाद भी इंदौर के निजी अस्पताल द्वारा उपचार के लिए 2 लाख 58 हजार की राशि वसूलने के मामले में विधायक ने विधानसभा में प्रश्न उठाकर इसी गांव के निवासी प्रफुल्लित कुशवाह के परिजन को अस्पताल से हाल ही में राशि वापस दिलाई। उस परिवार से भी विधायक ने भेंट की और
शेष राशि के लिए भी शासन स्तर तक चर्चा करने की बात कही।
नगर पालिका ने 111 चालान बनाकर वसूला 5125 रुपए का जुर्माना
कोरोना के चलते बिना मास्क के घूम रहे हैं। शुक्रवार को नगर पालिका ने मंडी व सिटी में 111 लोगों के चालान बनाकर 5125 की वसूली कर उन्हें मुफ्त में मास्क दिए। तहसीलदार रमेश सिसौदिया के नेतृत्व में नगर पालिका के अमले द्वारा की गई इस कार्रवाई में बिना मास्क लगाए लोगों को रोककर समझाइश दी गई। उन्हें बताया मास्क पहनने से संक्रमण से बचाव का लाभ उनको ही मिलना है। ऐसे 111 लोगों को न्यूनतम राशि का चालान बनाकर नगर पालिका ने 5 हजार 125 का राजस्व वसूल सभी को मुफ्त में मास्क वितरित किए। नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक कमल परमार ने बताया कि निकाय का मकसद जुर्माना कर राजस्व वसूलने का नहीं बल्कि लोगों को जागरूक करना है। कार्रवाई में मंडी पुलिस थाना प्रभारी दीपेश व्यास, सिटी पुलिस थाना प्रभारी अजय सिंह राणा आदि ने सहभागिता की।
शादी के तीन दिन पहले युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा में एक युवती ने अपनी शादी के 3 दिन पहले अपने मामा के खेत मे लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार नौगांव थाना क्षेत्र के पुरवा गांव के हल्के भैया कुशवाहा की नातिन पानकुंवर कुशवाहा माता फूला कुशवाहा उम्र 18 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि हल्के भैया कुशवाहा की बेटी फूला कुशवाहा अपने पति से विवाद के चलते पिछले 15 वर्षों से अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही थी। फूला कुशवाहा की बेटी पानकुंवर जिसकी शादी 15 जून को ईशानगर क्षेत्र के पहाड़गांव होनी थी। शुक्रवार की सुबह 6 बजे पानकुंवर शौच क्रिया के लिए नाना के खेत पर गई थी, जब सुबह करीब 8 बजे नाना हल्के कुशवाहा भैंस चराने खेत पर गए तो पेड़ पर अपनी नातिन को फांसी पर झूलते देखा।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मोतियों की माला से किया स्वागत
गुरुवार रात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह शुजालपुर से निकले। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका मोतियों की माला से सम्मान किया। वे सुसनेर विधायक राणा विक्रम सिंह के यहां उनके भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर वापस जाते समय शुजालपुर में अल्प समय के लिए रुके। प्रदेश में उपचुनावों में कमलनाथ के नेतृत्व में उपचुनावों में पूरी सीटें जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने षड़यंत्र पूर्वक कमलनाथ सरकार को गिराया है, उनका पर्दाफाश हो चुका है।
0 coment rios:
Hi friends