बोहरा बाखल क्षेत्र की तीन कॉलोनियों में बीते 9 दिनों से रोजाना रात होते अंधेरा छा जाता है। इनमें ताहेर पुरा, कादरी कॉलोनी और कोटावाला बाग का आधा इलाका है।
शिकायत नगर निगम और बिजली वितरण कंपनी को कई बार की। फखरी जावरावाला और मोहम्मद पागड़ीवाला ने बताया कुछ दिन पहले नगर निगम कमिश्नर को फोन किया था। एनर्जी एफीशियंसी सर्विसेस लिमिटेड (ईईएसएल) की टीम के सादिक को भी शिकायत की झांकने तक नहीं आया।
80 से ज्यादा घरों के रहवासी परेशान : पूर्व पार्षद जाकिर रावटीवाला ने बताया इन तीन क्षेत्रों के 80 से ज्यादा घरों में रहने वाले परेशान हैं।
अलकापुरी क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट भी बंद : मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने बताया कुछ दिनों से तेज हवा के साथ हो रही बारिश के कारण अलकापुरी क्षेत्र में कई स्ट्रीट लाइट बंद हो गई है।
पारा 42 डिग्री पर स्थिर, गर्मी बढ़ी, 22 तक आ सकता है मानसून
जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। यहां तेज धूप और उमस से लोग परेशान है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार मानसून की दस्तक संभाग में 22 जून तक बताई जा रही है। यहां लोगों को फिलहाल गर्मी व उमस से राहत नहीं मिलेगी।
बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर रहा। यहां तापमान दो दिनों से स्थिर बना हुआ है। जबकि दिन-रात दोनों में लोग भीषण गर्मी का शिकार हो रहे है। सुबह से ही उमस लोगों को बेहाल कर रही है तो तेज धूप पसीना छूट रहा है। गर्मी के बढ़ने के साथ ही अधिकतम तापमान भी 42 डिग्री के ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यहां फिर से बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उमस और बढ़ेगी और जितनी गर्मी होगी उतनी की बारिश की उम्मीद होगी। लगातार जिले में बादल छा रहे और इसी कारण से मौसम में दबाव बना रहा है और उमस बढ़ रही है। इसके साथ ही मानसून के संभाग में आने की उम्मीद 22 जून तक है।
गर्मी बढ़ने के साथ ही मरीज भी बढ़ रहे: यहां गर्मी बढ़ने के साथ ही शरीर में पानी की कमी होने के चलते मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक जिला अस्पताल की ओपीडी 70-80 के बीच चल रही थी। इसमें अब इतना ही इजाफा हो गया है। इसके चलते ओपीडी 160 तक पहुंच गई है।
श्मशान के रास्ते व सरकारी जमीन पर दबंगों ने बो दी थी फसल, कराई नष्ट
बड़ौदा तहसील के मकड़ावदा कलां गांव में सरकारी भूमि व श्मशान के रास्ते पर दबंगों ने फसल बो दी। इसकी शिकायत लोगों के द्वारा तहसीलदार से की गई थी। इस पर बुधवार को तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर उक्त अतिक्रमण को हटाया और दोबारा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
दो दिन पहले बड़ौदा तहसीलदार भरत नायक से कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की कि मकड़वदा कलां गांव में दबंगों ने न सिर्फ सरकारी जमीन जोत ली है बल्कि श्मशान के रास्ते पर भी कब्जा करते हुए फसल बो दी है। इस पर बुधवार को मकड़ावदा कलां में श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर तहसीलदार भरत नायक और राजस्व निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी चलवा कर फसल को नष्ट कराकर अतिक्रमण हटा दिया। हांलाकि इस दौरान कोई भी व्यक्ति विरोध दर्ज कराने के लिए नहींं पहुंचा।
अवैध शराब लेकर आ रहा युवक पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागा
गसवानी थाना क्षेत्र के मोहनपुरा में बाबू बाबा मंदिर के पास अवैध शराब के साथ आ रहा युवक पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भाग गया। बाइक पर से 9 हजार रुपए कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिसने मौके से बाइक क्रमांक एमपी 31 एमई 4497 को के साथ 60 लीटर अवैध शराब भी जब्त की है।
0 coment rios:
Hi friends