गलवान वैली विवाद पर बुधवार को विजयपुर में युवाओं ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कैंडल मार्च निकालकर भारत के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। यहां बता दें कि सोमवार की रात गलवान वैली में चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें भारत की ओर से 20 जवान शहीद हो गए थे। चीन की इस हरकत से युवाओं में भारी गुस्सा देखने को मिला। बुधवार को विजयपुर के गांधी चौक पर युवाओं ने एकत्रित होकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के और चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका।
सरकारी जमीन से पेड़ काटने पर चार लोगों पर किया 20 हजार का जुर्माना
कराहल तहसील के बांसरैया गांव के पास कुराचोर खुर्द में राजस्व विभाग की भूमि को कब्जाने की नीयत से काटे गए पेड़ों के मामले में न्यायालय तहसीलदार ने चार लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई की है। यहां न्यायालय ने उक्त चार लोगों के खिलाफ 20 हजार रुपए का जुर्माना किया है।
तीन दिन पहले तहसीलदार शिवराज मीणा को सूचना मिली थी कि बांसरैया गांव के पास कुराचोर खुर्द में राजस्व भूमि कब्जाने के नीयत से पेड़ काटे जा रहे है। मौके पर जाकर तहसीलदार ने तस्दीक की। इसमें सामने आया कि शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील क्षेत्र के अतवई गांव निवासी तुला यादव, सुमेर पाल, गजराज यादव, दिगपाल ने उक्त पेड़ जमीन कब्जाने के लिए काटे है। इस पर तहसीलदार ने चारों लोगों को नोटिस जारी करते हुए न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए। इसमें प्रकरण बनाते हुए तसीलदार ने बुधवार को चारों के खिलाफ सरकारी जमीन से पेड़ काटने के आरोप में 20 हजार रुपए का जुर्माना किया।
0 coment rios:
Hi friends