ऑक्सीजन लाइन का काम पूरा नहीं होने के कारण कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल अब 15 जून के बजाय 18 जून से शुरू होगा। रविवार दोपहर इसका जायजा लेने के लिए सांसद शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, एमजीएम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. ज्योति बिंदल, आईडीए के सीईओ विवेक श्रोत्रिय, डॉ. एडी भटनागर अस्पताल पहुंचे।
क्षमता धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी
सांसद ने बताया कि बेड खरीदी हो चुकी है। तेजी से काम चल रहा है। गुरुवार से इसे 68 बिस्तरों के साथ शुरू किया जाएगा। धीरे-धीरे इसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। ऑक्सीजन लाइन का काम एक-दो दिन में हो जाएगा। अस्पताल की क्षमता 450 बेड की है और कोरोना काल के कठिन समय में यह बेहद उपयोगी साबित होगा। लॉकडाउन के कारण काम की रफ्तार कुछ धीमी रही, लेकिन इसे अब जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
19 तक मेंटेनेंस हो जाएगा पूरा, फिर इसके नाम पर नहीं कटेगी बिजली
बिजली लाइन का रखरखाव का बचा हुआ काम एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद मेंटेनेंस के लिए बिजली बंद नहीं की जाएगी। बिजली कंपनी के एमडी विकास नरवाल ने सभी 31 जोन के सहायक इंजीनियर, कार्यपालन यंत्री को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैैं। कंपनी ने इस बार अप्रैल से रखरखाव शुरू किया था। लाॅकडाउन के चलते यह काम कुछ हद तक प्रभावित हुआ था। इसके बाद फिर शुरू किया गया। 19 जून तक यह पूरा हो जाएगा। उधर, बिजली कंपनी ग्रामीण उपभोक्तओं को बेहतर सप्लाय देने के लिए 8 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। 96 किमी लाइन बिछाई जाएगी। इससे तकरीबन 150 गांवों को फायदा होगा।
0 coment rios:
Hi friends