सोमवार, 15 जून 2020

रियल एस्टेट; हर दिन 200 से ज्यादा रजिस्ट्रियां होना शुरू


लॉकडाउन के बाद एक बार फिर शहर में रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी आने लगी है और संपत्तियों की खरीदी-बिक्री शुरू हो गई है। लॉकडाउन खुलने के बाद जून के 12 दिन में ही 1890 रजिस्ट्रियां हो गई हैं। बीते सात दिन में हर दिन औसतन 200 से ज्यादा रजिस्ट्रियां हो रही हैं। शुक्रवार को तो यह आंकड़ा 250 के पार हो गया। सामान्य दिनोें में इंदौर में करीब 300 दस्तावेज पंजीबद्ध होते हैं। इसकी बड़ी वजह मप्र शासन द्वारा पंजीयन शुल्क में दी गई छूट है।
साथ ही शासन ने नए वित्तीय साल में जो निर्माण दर 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया था, उसे 30 जून तक रोक दिया है। इसके चलते 45 लाख के मकान के पंजीयन पर अभी खरीदार को करीब सवा लाख रुपए की स्टैंप व पंजीयन शुल्क की बचत हो रही है। वरिष्ठ जिला पंजीयक बालकृष्ण मोरे ने बताया लॉकडाउन के बाद शुरू हुई रजिस्ट्रियों से करीब 20 करोड़ का राजस्व मिल गया है और हर दिन रजिस्ट्रियों की संख्या बढ़ रही है।
30 जून तक इस तरह हो रही है बचत
यदि 30 लाख के प्लॉट पर दो हजार वर्गफीट का निर्माण है, तो वर्तमान निर्माण दर 744 रुपए प्रति वर्गफीट की दर से वह 14.88 लाख होता है, इस तरह पूरा मकान 44.88 लाख रुपए का होता है। इस पर पंजीयन शुल्क, स्टैंप ड्यूटी कुल 12.50 फीसदी की दर से 5 लाख 61 हजार होती है, लेकिन शासन ने इस पर भी 30 जून तक 5 फीसदी की छूट दी हुई है यानी इसमें 28 हजार 50 रुपए की छूट मिलेगी और केवल 5 लाख 32 हजार 950 रुपए ही लगेंगे।
एक जुलाई से इस तरह पड़ेगा असर
1 जुलाई से गाइडलाइन मूूल्य पूर्ववत रहने से प्लॉट का मूल्य तो 30 लाख रहेगा, लेकिन निर्माण दर 1115 रुपए प्रति वर्गफीट हो जाएगी और तब लागत 22.30 लाख रुपए होगी और मकान 52.33 लाख रुपए का पड़ेगा। इस पर 12.50 फीसदी की दर से स्टैंप ड्यूटी व पंजीयन शुल्क कुल 6 लाख 53 हजार 750 रुपए होगा।
real estate; More than 200 registries start happening every day


30 आधार पंजीयन केंद्र शुरू, स्टाफ को गाइडलाइन के पालन के निर्देश

जिले में 30 आधार केंद्र शुरू हो चुके। शेष 20 अन्य केंद्रों पर भी इसी सप्ताह पंजीयन शुरू हो जाएगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने कंटेनमेंट क्षेत्र के बाहर स्थित आधार पंजीयन केंद्रों को संचालन की अनुमति दी है।
कहा है कि यहां सभी उपकरणों को साफ रखा जाए। स्टाफ पूरे समय मास्क पहने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। ई-गवर्नेंस के प्रबंधक अतुल पांडे ने बताया इंदौर में 50 आधार पंजीयन केंद्र हैं, जहां सुबह 10 से शाम 5 बजे तक काम होगा। कंटेनमेंट क्षेत्र से आने वाले कर्मचारियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

भैंस चराने गया युवक तालाब में डूबा, 4 घंटे बाद मिला शव

पढ़ावली गांव में घर से भैंस चराने निकला युवक जब तालाब के किनारे अपने मवेशियों को देखने के लिए पहुंचा तो उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीण के डूबने की सूचना पर रिठौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से 4 घंटे बाद युवक का शव मिल सका।
जानकारी के अनुसार पढ़ावली निवासी देवी पुत्र पुरुषोत्तम शर्मा रविवार की दोपहर अपने मवेशियों को देखने के लिए पत्थर खुदाई से बने तालाब के किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसलने से वह खदान में भरे गहरे पानी में डूब गया। देवी के डूबने की सूचना मिलने पर रिठौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणजन भी एकत्रित हो गए। तकरीबन 4 घटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बमुश्किल निकाला जा सका।


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends