सोमवार, 15 जून 2020

कोविड अस्पतालों में शुरू हुए परामर्श केंद्र, यहां मिलेगी मरीजों की जानकारी


कोविड अस्पतालों मेंपरिजन को मरीजों की जानकारी नहीं मिलने की आ रही शिकायतों के बाद कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा ने सभी कलेक्टरों को इन अस्पतालों में मुख्य द्वार के पास ही परामर्श केंद्र खोलने के आदेश दिए थे।
इसके बाद इंदौर में इस पर काम शुरू कर अस्पतालों में यह केंद्र खोल दिए गए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की जानकारी उनके परिजन को तत्काल दिए जाने के निर्देश सभी अस्पताल प्रबंधन को दिए हैं। केंद्रों पर दो वरिष्ठ कर्मचारी/परामर्शदाता एवं चिकित्सक की ड्यूटी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक व दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगाई जाएगी।


Counseling centers started in Kovid hospitals, patients information will be found here


बुजुर्ग सहित तीन लोग कोरोना से जीते, स्वस्थ होकर घर लौटे



कोविड अस्पताल चोइथराम से रविवार को तीन मरीज डिस्चार्ज हुए। इनमें एक बुजुर्ग भी हैं। सदर बाजार निवासी मोहम्मद असलम खान (70) ने बताया लॉकडाउन के चलते वह घर से नहीं निकले। रोजे में बेटे और पोते सामान खरीदने जाते थे। संभवतः खाने की किसी चीज से संक्रमित हुए। 23 मई को पत्नी और उनकी तबीयत बिगड़ी। 25 मई को दोनों चोइथराम अस्पताल में भर्ती हुए।
4 जून को कोविड का सैंपल दिया। तबीयत बिगड़ रही थी इसलिए किसी ने बताया नहीं कि जांच रिपोर्ट क्या आई। स्वस्थ होकर रविवार को वे परिवार सहित घर लौट आए। पत्नी फिलहाल आईसीयू में है। ऊपर वाले से दुआ है कि वह भी जल्द ही ठीक होकर घर लौट आए।
जिला शिक्षा कार्यालय में कर्मचारी पॉजिटिव, बाकी लोगों के नहीं लिए सैंपल
जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में एक महिला कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अभी तक बाकी कर्मचारियों के सैंपल नहीं लिए गए। डीईओ राजेंद्र कुमार मकवानी ने प्रशासनिक अफसरों को इसकी जानकारी देते हुए सैंपलिंग की मांग की थी, लेकिन वहां से जवाब मिला कि अगर सभी की तबीयत ठीक है तो फिर सैंपलिंग की जरूरत नहीं है। हालांकि कर्मचारी डरे हुए हैं।



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends