मंगलवार, 19 मई 2020

सत्संग घर के किचन में सेवादार हर रोज तैयार कर रहे प्रवासियों के लिए हजारों पैकेट भोजन

सत्संग घर के किचन में सेवादार हर रोज तैयार कर रहे प्रवासियों के लिए हजारों पैकेट भोजन
पंजाब व चंडीगढ़ से पैदल यमुनानगर पहुंच रहे श्रमिकों को जिले के विभिन्न स्कूलों व अन्य स्थानों पर ठहराया जा रहा है। यहां पर इन श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इनके रजिस्ट्रेशन के साथ ही इनके खाने का भी प्रबंध किया गया है। सभी श्रमिकों को खाने के पैकेट दिए जा रहे हैं। इसके लिए जिले में सबसे बड़ा किचन राधा स्वामी सत्संग घर जगाधरी (तेजली) में चल रहा है। यहां पर सेवादार हर रोज सैकड़ों पैकेट खाने के तैयार कर रिलीफ कैंपों में पहुंचा रहे हैं। रविवार को करीब 13 हजार पैकेट तैयार किए गए। इसके लिए सेवादारों की बारी-बारी से ड्यूटी लगाई गई है। सोशल डिस्टेंसिंग व सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। तापमान में अब बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में उन सब्जियों को तैयार किया जा रहा है जो जल्दी खराब न हों। खाने के हर पैकेट में आचार भी रखा जा रहा है।
अधिकारी कर रहे हैं रिलीफ कैंपों का दौरा| रिलीफ कैंपों का एसडीएम व डीएसपी लगातार दौरा कर रहे हैं। किसी श्रमिक को परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। सोमवार को एसडीएम जगाधरी व डीएसपी हेड क्वार्टर ने हरिपुर कांबोज स्कूल व मंडौली के सेंटर का दौरा किया। श्रमिकों से बातचीत कर संयम बरतने की अपील की।


Thousands of packets of food for the migrants serving daily in the kitchen of Satsang Ghar



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends