मंगलवार, 19 मई 2020

यमुना के बीच गुजरने वाले प्रवासियों को रोकने की ड्यूटी सिंचाई विभाग के अधिकारियों की

यमुना के बीच गुजरने वाले प्रवासियों को रोकने की ड्यूटी सिंचाई विभाग के अधिकारियों की
प्रवासी मजदूर लगातार मूवमेंट कर रहे हैं। दिन रात सड़काें पर पैदल या फिर साइकिल पर अपने सामान सहित प्रवासी अपने घरों की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप में इन प्रवासियों के कदम नहीं रुक रहे। प्रवासी मजूदरों की मूवमेंट को रोकने के लिए प्रशासन क्षेत्र की हर चहलकदमी पर नजर रखे हुए हैं। इंटरस्टेट बॉर्डर व इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन की ओर से सख्ती बरती जा रही है। प्रशासन की ओर से अब मूवमेंट कर रहे प्रवासियों को रिलीफ कैंप में रखा जा रहा है। किसी भी मजदूर को बॉर्डर क्रॉस नहीं करने दिया जा रहा है। वहीं प्रवासी लगातार क्षेत्र की यमुना नदी से क्रॉस कर यूपी की साइड बॉर्डर क्रॉस कर रहे थे। इस पर भी अब प्रशासन सतर्क हो गया है।
कोई भी प्रवासी नाव या फिर तैर कर यमुना नदी क्रॉस न करें, इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नजर रख रहे है। सिंचाई विभाग के एसडीओ जसबीर सिंह ने भी गुमथलाघाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाव बंद मिली, वहीं कोई भी प्रवासी नदी किनारे घूमता नहीं दिखाई दिया। एसडीओ जसबीर सिंह ने बताया कि प्रवासी कहीं नहरों व नदियों के बीच से मूवमेंट न करें, इसके ऊपर अब नजर रखी जा रही है। मूवमेंट कर रहे प्रवासियों को रोक कर होम शेल्टरों में रखा जा रहा है, बाद में उन्हें उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचा दिया जाएंगा। वहीं उन्होंने मूवमेंट कर रहे प्रवासियों से अपील है कि वह यहां पर रुके। जो सरकार की हिदायत है, उसके अनुसार ही उन्हें यहां से भेजा जाएगा। किसी भी प्रवासी को चोरी-छिपे जाने की जरूरत नहीं है।

Duty to prevent migrants passing through Yamuna




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends