मंगलवार, 19 मई 2020

लंबे समय से ट्यूबवेल पर लगी खराब डोजर को किया जनस्वास्थ्य विभाग ने ठीक, क्लोरिन भी पहुंची

लंबे समय से ट्यूबवेल पर लगी खराब डोजर को किया जनस्वास्थ्य विभाग ने ठीक, क्लोरिन भी पहुंची
लंबे समय से खराब ट्यूबवेल की डोजर मशीन सोमवार को बदलने का काम शुरू हो गया। इसके बदलने से एरिया के लोगों तक कीटाणु रहित स्वच्छ पानी पहुंचेगा। इससे पहले दूषित पानी पीना पड़ रहा था। सोमवार को दैनिक भास्कर में समाचार प्रकाशित होते ही जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आए। जहां-जहां डोजर मशीन खराब थीं, उसे लेकर रिपोर्ट आॅपरेटर से मांगी। इसके बाद बड़े स्तर पर डोजर ठीक होने का काम शुरू कराया गया। जहां क्लोरिन नहीं आ रही थी, वहां क्लोरिन भी पहुंच गई। जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारी यूनियन इस कार्रवाई से खुश है।
कर्मियों का कहना है कि वे काफी समय से अधिकारियों से मांग कर रहे थे कि खराब डाेजर बदले जाएं। क्लोरिन की मात्रा पूरी हो जिससे लोगों के घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचे। लोग पानी के कारण कम से कम बीमार हों, लेकिन अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी। उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। जब उनसे रिपोर्ट ली गई तब उनकी समस्या का समाधान हुआ। विभाग की कार्रवाई का असर है कि आज से लोगों के घरों में क्लोरिन युक्त पानी पहुंचा। कई ट्यूबवेल ऐसे थे जहां दवाई काफी समय से नहीं थे।
यहां पहुंचाई डोजर और क्लोरिन
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते रायमपुर कामी माजरा पंप 6 माह से खराब था। आईटीआई जलघर डोजर पंप तीन माह से खराब था। जम्मू कॉलोनी ट्यूबवेल नंबर एक क्लोरिन चार दिन से खत्म थी। तिलक नगर सरकारी स्कूल के सामने ट्यूबवेल में एक साल से डोजर पाइप ब्लॉक थी। गुरु तेग बहादुर नगर में डोजर पंप की तार टूट रही थी। इसी तरह कृष्णा सोनी जलघर डोजर पाइप की लाइन ब्लॉक थी। ब्लॉक खोलने का काम शुरू हो गया। इंडस्ट्रियल एरिया में सात दिन से क्लोरिन नहीं थी। मीट मार्केट के जलघर में क्लोरिन की कमी थी। तांगा स्टैंड क्लोरिन पहुंची। कमल इंजीनियरिंग के सामने जलघर में 7 दिन से खत्म थी। स्टॉक भेजा गया। कृष्णा कॉलोनी के जलघर डोजर पंप लाइन ब्लॉक थी, जो ठीक होेने की कार्रवाई शुरू हो गई। इसी के साथ ससोली सरकारी स्कूल के सामने तिलक नगर एक साल से डोजर ब्लॉक नहीं खुली थी, यहां भी विभाग से कर्मचारी पहुंच गए।

Public health department corrected bad dodger on tubewells for a long time, chlorine also reached



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends