लॉकडाउन में छूट के बाद अब सरकारी कार्यालयों व थानों में आवाजाही बढ़ सकती है। इसे देखते हुए पुलिस विभाग ने अपने कार्यालयों व थानों काे सेनिटाइज करने की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए जहां एसपी कार्यालय में भी सेनिटाइज सिस्टम शुरू किया गया है वहीं टोहाना सदर थाने में भी खास सिस्टम के तहत सेनिटाइज किए जाने की सुविधा बनाई है।
एसपी कार्यालय के बाहर हाथों को सेनिटाइज करने के लिए जुगाड़ से बनी जरिए सेनिटाइजर मशीन लगाई गई है। इस मशीन के निचले हिस्से पर पांव रखने पर ऊपर रखी बोतल से सेनिटाइजर निकलेगा। जिसके जरिए हाथ सेनिटाइज किए जा सकते हैं।
एसपी कार्यालय में आने वाले लोगों के लिए यह मशीन रखी गई है। इस सिस्टम को जवाहर चौक में रहने वाले राकेश नाम के युवक ने बनाया है। इस पर केवल एक हजार रुपये के आस-पास खर्च
आया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि यह मशीन सभी थानों में लगाई जाएगी। जिससे आमजन अपने हाथों को आसानी से सेनिटाइज कर सके।
टोहाना सदर में हाथों को सेनिटाइज करने वाली मशीन लगवाई गई है। टोहाना सदर थाना एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि एक टंकी-नुमा मशीन लगाई है। जिसमें पहले नंबर पर पांव रखने पर लिक्विड निकलेगा। दूसरे नंबर पर पांव रखने पर पानी आएगा। जिससे हाथ धो सकेंगे। तीसरे नंबर पर पांव रखने पर सेनिटाइजर निकलेगा। इससे थाने में आने वाला व्यक्ति हाथ अच्छे से करने के बाद ही थाने के अंदर जा सकेगा। यह मशीन पुन्नी एग्रो टोहाना वालों ने बनाकर थाने को सौंपी है।
टोहाना सदर थाने में लगाई हाईटेक सेनिटाइजर मशीन
टोहाना सदर में हाथों को सेनिटाइज करने वाली मशीन लगवाई गई है। टोहाना सदर थाना एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि एक टंकी-नुमा मशीन लगाई है। जिसमें पहले नंबर पर पांव रखने पर लिक्विड निकलेगा। दूसरे नंबर पर पांव रखने पर पानी आएगा। जिससे हाथ धो सकेंगे। तीसरे नंबर पर पांव रखने पर सेनिटाइजर निकलेगा। इससे थाने में आने वाला व्यक्ति हाथ अच्छे से करने के बाद ही थाने के अंदर जा सकेगा। यह मशीन पुन्नी एग्रो टोहाना वालों ने बनाकर थाने को सौंपी है।
0 coment rios:
Hi friends