नागरिक अस्पताल में मंगलवार सुबह अपनी गर्भवती पत्नी रीना रानी को दवा दिलाने आए गांव महमड़ा निवासी बिट्टू ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। इस दौरान अस्पताल स्टॉफ से बहसबाजी भी की। बताया गया है कि वह उस समय नशे में था। सूचना मिलने पर शहर पुलिस की टीम पहुंची। पीसीआर में थाने ले जाने लगे तो अस्पताल के गेट पर उसने पीसीआर के पीछे के सिर मार कर शीशा तोड़ दिया। वहीं चलती गाड़ी से बाहर कूद गया। जिससे वह चोटिल हो गया। बाद में उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मंगलवार शाम एसपीओ हरबंस सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ ड्यूटी में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जान से मारने की धमकी, विवाद करने के आरोप में केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
बिट्टू अपने साढू सुनाम निवासी सुंदरम के साथ नागरिक अस्पताल में अपनी पत्नी रीना का चेकअप करवाने आया था। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था। वह अस्पताल स्टाफ के झगड़ा व गाली गलौज करने लगा। तभी डाक्टरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस व होमगार्ड के कर्मचारी आए तो उनसे भी झगड़ा व मारपीट करने लगा व अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। तभी पुलिस कर्मचारियों ने शहर थाना में सूचना देकर पीसीआर बुलाई गई। पीसीआर इंचार्ज ओम प्रकाश व अन्य पुलिस कर्मी उसे पीसीआर में ले जाने लगे तो वह पीसीआर के अंदर पुलिस कर्मचारियों से मारपीट करने लगा। उसने सिर मारकर गाड़ी के पीछे का शीशा तोड़ दिया और कूद गया। पुलिस कर्मचारियों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवा घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। उसकी पत्नी रीना ने बताया कि बिट्टू ने शराब का सेवन कर रखा था। इसके चलते यह सब हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
शहर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने एसपीओ हरबंस सिंह के बयान पर आरोपी बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
0 coment rios:
Hi friends