रविवार, 10 मई 2020

इनसे सीखें: लॉकडाउन के खाली समय में इन्होंने दिखाई क्रिएटिविटी


कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन है। सभी लोग घरों पर रहकर अपने-अपने तरीके से टाइम पास कर रहे हैं। कुछ लोग एेसे हैं जो इस लॉकडाउन में कुछ अलग करने की चाह में एेसा कर भी रहे हैं। शहर में जहां लॉ के विद्यार्थी ने कोरोना के दौर में लोगों को डिप्रेशन से बचाने के लिए मोटिवेशनल वीडियो जिले के प्रमुख लोगों के साथ सूट किया है तो वहीं इलेक्ट्रीसिटी डिपार्टमेंट में एक अधिकारी कविताएं लिखकर अपने अंदर के कवि को जगा चुके हैं। वहीं संगीत टीचर ने अपने टीम के साथ कोरोना योद्धाओं को समर्पित गीत कंपोज किया है।
कोरोना पर बने गाने को किया एडिट
लॉ की पढ़ाई कर रहे संजय विहार के 21 वर्षीय वर्धन जैन ने जैसे ही कोरोना पर जो साथ दे सारा इंडिया तो जीत जाएगा इंडिया... गीत पर पीएम मोदी समेत देश के चर्चित चेहरे लेकर बने वीडियो को देखा। इस पर जिले के चर्चित लोगों का वीडियो बनाने की ठानी। महज पांच दिन में जिले से मंत्री, एमएलए, मेयर समेत प्रशासनिक अधिकारियों व सोशल वर्कर्स का वीडियो बनाया, जो अब से वायरल हो रहा है। 4 मई को यूट्यूब पर बनाए चैनल पर ही वीडियो के पांच हजार 700 व्यूज हो चुके हैं। वर्धन जैन ने बताया कि वह नोएडा से लॉ कर रहा है। लॉकडाउन में घर पर काफी समय मिला। पिता अंकुर जैन इंडस्ट्रलिस्ट व समाजसेवी हैं। कोरोना पर बने जो साथ दे सारा इंडिया तो जीत जाएगा इंडिया... गीत पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित देश के चर्चित चेहरों को लेकर बना वीडियो जैसा यहां भी बनाने की ठानी। पहले यूट्यूब से यह सब सीखा। इसके बाद पिता की मदद से जिले के चर्चित लोगों से समय लेकर उनके वीडियो सूट किए। इनमें मंत्री कंवरपाल, एमएलए घनश्यामदास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, डीसी मुकुल कुमार, एसपी हिमांशु गर्ग, जगाधरी एसडीएम दर्शन बिश्नोई, सीएमओ डॉ. विजय दहिया, रादौर एसडीएम पूजा चांवरिया, बिलासपुर एसडीएम नवीन आहूजा, मिसेज यूनिवर्स एवं मिसेज इंडिया रह चुकी श्वेता अठवाल नजर आ रहे हैं।
खाली समय मिला तो पुराना शौक जाग उठा
मूलरूप से करनाल के गांव कलवेड़ी के धर्मवीर राठौर बिजली निगम में अधिकारी हैं। खाली समय में कविताएं लिख रहे हैं। पहले व्यस्तता के कारण अपने शौक को कम ही समय दे पा रहे थे, लेकिन इन दिनों ड्यूटी के बाद लॉकडाउन में घर पर ही काफी समय मिलने पर धर्मवीर कॉलेज टाइम के हुनर में हाथ अजमा रहे हैं। लॉकडाउन लगने के बाद से अब तक वे 110 कविताएं व गीत लिख चुके हैं। इनमें कई कोरोना पर हैं। उन्होंने बताया कि हिसार की गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी में थे, तब लिखने का शाैक था। तब की रफ लाइन लिखने के लिए लगाई सन 2004 की डायरी अब दोबारा हाथ लगी। तब की अधूरी कविताएं व गीत अब पूरे करने का मौका मिला है। रात में लेट तक जागकर भी लेखन का काम कर रहे हैं।
कोरोना योद्धाओं को गाने के जरिए किया सलाम
संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में म्यूजिक टीचर गुलशन कुमार व उनकी टीम ने भी कोरोना महामारी के बीच कुछ अलग किया है। उन्होंने घरों से बाहर हम सब की सुरक्षा में दिनरात लगे पुलिस व डॉक्टरों सहित अन्य कोरोना यौद्धाओं के लिए गाना रिकॉर्ड किया है। शहर के विकास नगर निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि गाने के बोल उन्होंने खुद लिखे और टीम में शामिल रिदम गुलाटी, रिषभ, कुश अर्जुन व यशप्रीत के साथ पांच दिन में रिकॉर्ड कर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है जहां लोग इसे खूब लाइक कर रहे हैं।

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends