रविवार, 10 मई 2020

आढ़ती ने नियम तोड़ा तो 7 दिन मंडी से बर्खास्त व 20 से 50 हजार जुर्माना


सब्जी आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील की गई यमुनानगर और जगाधरी की सब्जी मंडी को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। 11 मई से मंडी लॉकडाउन के नए नियमों के साथ खुलेगी। यह नियम आढ़तियों ने ही बनाए हैं। उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को लिखित में दिया है कि कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए हर कदम उठाया जाएगा। जो नियम बनाए गए हैं, अगर कोई आढ़ती नहीं मानता, उस पर 20 से 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगेगा।
 इसके साथ ही सात दिन के लिए उस आढ़ती को मंडी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। वहीं अगर कोई भी व्यक्ति मंडी में बिना मास्क मिला तो उस पर एक हजार का जुर्माना लगेगा। आढ़तियों ने इसको लेकर मीटिंग भी की। वहीं शनिवार को प्रशासन ने टीम भेजकर वहां पूरी व्यवस्था जांची। वहीं पूरी प्लानिंग भी बनाई। भाजपा प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल और भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बांके अरोडा टीम के साथ मंडी में पहुंचे। ये लोग करीब 40 वॉलंटियर को साथ लेकर लॉकडाउन में मंडी में व्यवस्था बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 11 मई को मंडी खोलने को लेकर पूरी तैयारियां की गई हैं। मंडी में एंट्री करने वाले की गेट पर ही मेडिकल जांच होगी। उसका टेंपरेचर वहीं पर जांचा जाएगा।
गाड़ी बिना सेनिटाइजर हुए नहीं आएगी मंडी में|आढ़तियों ने लिखित में दिया है कि मंडी में जो भी गाड़ी सब्जी लेकर आएगी, उसे सेनिटाइज के बाद एंट्री होगी। दुकान पर काम करने वाले मुंशी से लेकर पल्लेदार और अन्य कर्मी की डिटेल देनी होगी। ज्यादा माल होने पर ही रिक्शा और रेहड़ी मंडी के अंदर आएगी। सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखेंगे।
 मंडी में दो एसोसिएशन हैं। पार्ट वन के आढ़तियों ने नियम तोड़ने पर आढ़ती पर 50 हजार का जुर्माना और एक सप्ताह के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही बिना सेनिटाइजर के गाड़ी की एंट्री कराने पर 10 हजार का जुर्माना लगाएंगे। इसके साथ ही पार्ट टू के कच्चा आढ़ती एसोसिएशन न्यू सब्जी मंडी के आढ़तियों ने नियम न मानने वाले आढ़ती पर 20 हजार का जुर्माना लगाने का फैसला लिया है।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends