रविवार, 10 मई 2020

तैरकर नदी पार करता युवक यमुना में डूबा, शव मिला


यमुना नदी में गुमथला घाट के पास शुक्रवार शाम एक युवक का शव पानी में पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला तो उसकी पहचान कुतुबपुर थाना सरसावा, सहारनपुर के रूप में हुई। वह गुमथला अनाज मंडी में कार्य करता था। पुलिस द्वारा इस मामले में पहले युवक की माता की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था, लेकिन यमुना नदी से युवक का शव मिलने से पुलिस ने अब इस मामले में धारा 174 की कार्रवाई की है। शनिवार के दिन शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं बताया जा रहा है कि युवक नाव में बैठने की बजाए तैरकर यमुना नदी को क्रॉस कर रहा था। इसके चलते वह पानी के तेज बहाव में बह गया।
अनाज मंडी से घर के लिए निकला था युवक| जठलाना पुलिस को दी शिकायत में युवक की मां महेंद्रो देवी ने बताया कि उसका बेटा गुमथला अनाज मंडी में काम करता था। 6 मई की सुबह उसके लड़के का फोन आया कि वह सुबह 10 बजे वापिस आ रहा है। उसे लेने के लिए यमुना नदी के उस पार मोटर साइकिल भेज देना। लड़के के कहे अनुसार उसने पड़ोस के विकास को मोटरसाइकिल लेकर भेज दिया।
उसके बाद उसके लड़ने का फोन आया कि नाव 3 बजे चलेगी। विकास ने 6 बजे तक यमुना नदी के किनारे खड़ा होकर उसके लड़के के आने का इंतजार करता रहा, लेकिन उसका लड़का नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश भी की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends