बुधवार, 20 मई 2020

अलाऊदीनपुर मेंं हेल्थ टीम ने जांचा ग्रामीणों का स्वास्थ्य

अलाऊदीनपुर मेंं हेल्थ टीम ने जांचा ग्रामीणों का स्वास्थ्य
मंगलवार को कस्बे के गांव अलाऊदीनपुर में लोहारू स्वास्थ्य विभाग से मोबाइल हेल्थ टीम व मोबाइल डिस्पेंसरी के द्वारा लोगो के स्वास्थ्य की थर्मल स्क्रीनिंग की। डॉ. सुदेश ने अपनी स्वास्थ्य टीम के सहयोग से लोगों का सामान्य निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिये लोगो से सहयोग की अपील की और कहा कि बाहर से आने वाले लोगो की सूचना तुरन्त सरपंच या प्रशासन को जरूर दे। काउंसलर हरिओम शर्मा ने कोरोना से बचाव के बारे में लोगों को जानकारी दी। हेल्थ जांच के दौरान काउंसलर ने सोशल डिस्टेंस के बारे में लोगो को समझाया। फार्मासिस्ट पवन कुमार एवं एएनएम मंजीत कौर ने लोगो को डॉक्टर के दिशा निर्देशन में दवाइयां वितरित की। स्वास्थ्य कर्मचारी शील कुमार ने समस्त कार्यक्रम में सहयोग किया।आशा वर्कर संगीता व सरोज देवी ने लोगो को सूचना दी व स्वास्थ्य जांच के लिये ग्रामवासियों को जागरूक किया। सरपंच सुरेश कुमार ने गांव के बाहर से आये हुए आगन्तुक व कुछेक संदिग्ध लोगों की जांच करवाई।

Health team examined the health of villagers in Alauddinpur




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends