हैलो! सर, बवानी खेड़ा में दुकानों के खुलने की कोई नई गाइडलाइन आई है या पहले की तरह दोपहर 2 बजे तक ही खुलने का प्रावधान है। कुछ इस तरह के मंगलवार को पत्रकारों के पास फोन बजते रहे। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 को लेकर लॉक डाउन प्रथम में बवानीखेड़ा खण्ड में किरयाणा स्टोर, सब्जी आदि दुकानों को के लिए सुबह 7 से 11 बजे व मेडिकल स्टोर को सारा दिन खुलने के आदेश थे । बाद में किरयाणा स्टोर, सब्जी, दूध की दुकानों को सुबह 7 से 2 बजे तक की ढील दी गई। लेकिन सोमवार को जिला न्यायधीश ने दुकानदारों को और ढील देने की चर्चा से कस्बा के दुकानदारों में भी कौतुहल की स्थिति पैदा हो गई, हालांकि कस्बा के अधिकतर दुकानदारों ने दो बजे तक ही दुकानें खोली तो कुछ ने 5 बजे तक दुकानें खोली लेकिन दुकानों पर ग्राहक दिखाई नहीं दिए।
नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि जो आदेश जारी हुए हैं उसमें ग्राॅसरी, मिल्क बूथ, फ्रूट, वेजिटेबल, मेडिकल स्टोर, मिठाई की दुकानों का समय सुबह 7 से शाम 7 बजे, सब्जी मंडी सुबह 5 से 11 बजे, ढाबे, रेस्टोरेंट को सुबह 9 से 5 बजे तक केवल होम डिलीवरी के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा अन्य दुकानों का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तय किया गया है। सभी दुकानदारों को मुंह पर मास्क लगाते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी।
0 coment rios:
Hi friends