कोरोना वायरस संक्रमण के पूर्ण खात्मा को लेकर सरकार ने लॉकडाउन-4 लागू कर दिया है उसके बाद बैंकों में भीड़ जुटने लगी है। कस्बे के एसबीआई बैंक, पीएनबी बैंक और सर्व हरियाणा ग्रामीण बैक के सामने जुटी भीड़ ना शारीरिक दूरी के महत्व समझ रहे हैं और ना ही लॉकडाउन का।
प्रशासन ने कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन नियमों का पालन कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद कस्बे के बैंकों के बाहर लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है है। लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए जन धन खाते में जमा 500 निकालने के लिए लोगों की भी भीड़ उमड़ रही है।
अफवाहों के कारण लोगों को यह डर है कि यदि इस राशि को वे अपने खाते से नहीं निकाला तो फिर दूसरा लाभ उन्हें नहीं मिलेगा। इसके अलावा मनरेगा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि भी लोगों के खाते में दी गई है जिससे इस राशि को निकालने की होड़ सी लगी हुई है।
0 coment rios:
Hi friends