रविवार, 10 मई 2020

आज शहर के विभिन्न स्थानों पर रखे जाएंगे पक्षियों के लिए सकोरे


बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता अभियान मुहिम 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट के तहत 10 मई को 10 बजे बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ के तत्वावधान में शहर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रखे जाएंगे। इस दौरान प्रधान बॉबी फौगाट, धनराज कुंडू जीएम हरियाणा रोडवेज की अध्यक्षता व संघ सचिव रिंपी फौगाट, मा. दिनेश श्योराण मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम बाबा स्वामी दयाल मंदिर, हरि ओम आश्रम, हरियाणा रोडवेज बस स्टैंड, रेस्ट हाउस, सिटी थाना, सदर थाना, डीसी ऑफिस, मार्केट कमेटी, परशुराम चौक, लाजपत राय चौक, झाड़ू चौक पुराना अस्पताल नजदीक, श्री कृष्ण गोशाला, नई सब्जी मंडी, एग्रीकल्चर ऑफिस लोहारू रोड आदि और स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से जैसे मां दुर्गा सेवा दल, मजदूर सेवा संघ, रामलीला कमेटी आदि विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से 10 तारीख को सुबह 10 बजे सकोरे रखे जाएंगे शनिवार को घिकाड़ा रोड़ हरि ओम आश्रम में बॉबी फोगाट, हरियाणा रोडवेज जीएम धनराज कुंडू की अध्यक्षता में मीटिंग हुई जिसमें फैसला लिया गया कि इन सभी जगहों पर गर्मी को देखते हुए पक्षियों को पानी के लिए सकोरे रखे जाएंगे। मीटिंग में मा. दिनेश श्योराण, लच्छीराम, अंकित, जसपाल कालिया, अजय राणा, संजय चाहर, आशीष, धीरज जैन, राजू नागवान आदि उपस्थित रहे।


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends