रविवार, 10 मई 2020

ट्रांसफार्मर में लगी आग तीन लाख का नुकसान

ट्रांसफार्मर में लगी आग तीन लाख का नुकसान
गांव मंदोला के एक किसान के खेत में लगे कृषि कनेक्शन के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई जिसके कारण लगभग 3 लाख रुपये के कृषि उपकरण जल कर राख हो गए। शुक्रवार रात करीबन 9 बजे हुई घटना का आस पड़ोस के लोगों को पता चलते ही खेत मालिक व फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
पीड़ित किसान लीलाराम ने बताया कि उसके खेत छिल्लर गांव से आगे खेत में टयूबवेल किया हुआ है। जिसके पास ही दो कमरे बनाए गए है। जहां पर टयूबवेल के कनेक्शन के लिए बिजली का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। शुक्रवार रात करीबन 9 बजे अज्ञात कारणों से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिसके कारण वहां रखे 200 प्लास्टिक के पाइप, 100 एल्युमिनियम के पाइप व 40 नोजल जल गई। वहीं ट्यूबवेल की केबल के साथ ट्यूबवेल का पाइप भी जल गया। आग का पता चलते ही फायर बिग्रेड को सूचित किया गया।
लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। किसान ने प्रशासन को मौके पर पहुंच कर जांच कर उचित मुआवजे की मांग की है। एसडीओ रामपाल सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना के बारे में जानकारी मिली है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जैसे ही कारणों का पता चलेगा आगे की कार्रवाई उसी हिसाब से ही जाएगी।
ट्रांसफार्मर में लगी आग तीन लाख का नुकसान
झाेझूकलां। अाग के कारण जले कृषि उपकरण।



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends