रविवार, 10 मई 2020

कंटेनमेंट जोन के 50 घरों में राशन पहुंचा रहा प्रशासन, सप्लाई हो रही दूध की 100 थैलियां

कंटेनमेंट जोन के 50 घरों में राशन पहुंचा रहा प्रशासन, सप्लाई हो रही दूध की 100 थैलियां
मॉडल टाउन में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन के सभी घरों में राशन की पूरी व्यवस्था प्रशासन ने की हुई है। राशन व जरूरी वस्तुओं की सप्लाई कंट्रोल रूम में आई डिमांड के मुताबिक की जा रही है। विदित हो कि मॉडल टाउन के 32 घरों व 18 झुग्गियों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है।
कंटेनमेंट जोन में आने वाली झुग्गियों में राशन की सप्लाई फ्री में दी जा रही है जबकि घरों में राशन लेने के लिए वस्तुओं के निर्धारित मूल्य देने होते हैं। अब तक 30 घरों से राशन व सब्जियां उपलब्ध कराने की डिमांड आई है।
कंटेनमेंट जोन में दवाई व इमरजेंसी सेवाएं तुरन्त उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं मॉडल टाउन में ग्राम पंचायत द्वारा लगातार चौथी बार सेनिटाइज करवाया गया। सरपंच बंसीलाल ने बताया कि सेनिटाइजर का छिड़काव लगातार चलता रहेगा।
पंजाब से आए मजदूराें का 1 पूल आया पाॅजिटिव व्यक्तिगत जांच में सभी की रिपोर्ट मिली निगेटिव
जिले में 5 मई को पंजाब के मूनक से कुछ मजदूर आए थे। इन मजदूरों को मंडियों से बोरियों का उठान करवाने के लिए ठेकेदार लेकर आया था। प्रशासन को इनके आने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को अग्रवाल धर्मशाला में क्वारेंटाइन कर दिया था। तथा इनके सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए भेजे थे। डिप्टी सीएमओ डाॅ. हनुमान ने बताया कि शनिवार को इनमें से तीन मजदूरों के एक पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। लेकिन इसके बाद जब तीनों के टेस्ट अलग-अगल किए गए तो तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने बताया कि जिले में केवल बाहर से आए हुए लोग ही अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बाहर से आने वाले लोगों की सूचना प्रशासन व विभाग को दें ताकि जिला कोरोना से बचे रहे।
विभाग की निगरानी में रहेगा परिवार
मॉडल टाउन में कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिवार के सदस्य 14 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम क्वारेंटाइन रहेंगे। विभाग की टीम हर रोज उनके स्वास्थ्य के बारे में रिपोर्ट लेती रहेगी। अगले 14 दिन के लिए उन्हें स्वयं क्वारेंटाइन रहकर स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। इस अवधि में अगर उन्हें कोई दिक्कत होगी तो उन्हें स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाना होगा।
वालंटियर कर रहे राशन व दूध की सप्लाई
कंटेनमेंट जोन में राशन सप्लाई करने के लिए दो वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है जबकि तीन वालंटियर कंट्रोल रूम में राशन पैकिंग में सहयोग कर रहे हैं। सबसे पहले राशन लेने के लिए कंट्रोल रूम में जरूरी सामान की लिस्ट लिखवानी होती है। हर रोज इस जोन में आने वाले घरों में 100 थैलियां दूध की सप्लाई होती है। राशन व जरूरी वस्तुएं मंगवाने के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 9416415948 पर अवगत करवाना होता है।
295 घरों में स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों ने की स्क्रीनिंग
मॉडल टाउन में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 295 घरों में स्क्रीनिंग का कार्य किया। विभाग की 10 टीमों ने यहां 1341 लोगों की स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। भट्टूमंडी की माचरा मंडी में शुक्रवार सायं मुम्बई से आए युवक का सैंपल लेकर अग्रवाल धर्मशाला में क्वारेंटाइन किया गया है।
कंटेनमेंट जोन के 50 घरों में राशन पहुंचा रहा प्रशासन, सप्लाई हो रही दूध की 100 थैलियां
भट्टूकलां। कंटेनमेंट जोन में राशन सप्लाई करते सदस्य।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends