जीरकपुर के बलटाना एरिया की करीब आधा दर्जन कॉलोनियोंके कई घरों के ऊपर से गुजर रही 66 केवी हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने की लोगों ने की है।यहां गोविंद विहार, शिव कॉलोनी, सैनी विहार, आनंद विहार, पार्वती एन्क्लेव और कुछ अन्य जगहों से 66 केवी हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। यहां इन लाइन के कारण पिछले 15 सालों मेंकई हादसे हो चुके हैं। यहां पार्वती एन्क्लेव में एक बच्चे की मौत तक हो चुकी है। लोगों की लंबे समय से मांग है कि इस लाइन को शिफ्ट किया जाए।
शिफ्ट हो सकती 66 केवी लाइन
बलटाना एरिया की इन कॉलोनियों के ऊपर से गुजर रही लाइन शिफ्ट हाे सकती है। यहां बलटाना में सुखना नाले के पास इस लाइन को शिफ्ट करने के लिए जगह तो है, जिससे लाइन एक सेफ जोन मेंसे होकर गुजरेगी। लाइन को शिफ्ट करने के लिए यहां टावर भी कम लगाने पड़ेंगे। जबकि बलटाना की रिहायशी कॉलोिनयों मेंयह लाइन सीधी नहीं गुजर रही है। लाइन शिफ्ट करने के बाद 9 टावर की जगह 4 या 5 टावर ही लगाने पड़ेंगे। लाइन भी ऐसी जगह से गुजरेगी जहां आबादी क्षेत्र नहीं है। शहर के कई लोगोंने कहा कि घरोंके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। यहां से लाइन शिफ्ट की जाए। इस लाइन के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं।
0 coment rios:
Hi friends