सोमवार, 18 मई 2020

शाम 6 बजते ही दुकानें बंद करने पहुंचती है पुलिस, बेवजह घूमने वाले भेजे जाते घर

शाम 6 बजते ही दुकानें बंद करने पहुंचती है पुलिस, बेवजह घूमने वाले भेजे जाते घर
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन चल रहा है। डीसी मोहाली गरीश दयालन की ओर से आदेश दिए गए हैं कि शहर में सभी दुकानें सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खुलेंगी।इससे पहले समय सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक का था। तीन दिन पहले ही डीसी की ओर से शहर में दुकानेंखोलने के समय में बदलाव किया गया है। डीसी के इन आदेशों की पालना करवाने के लिए पुलिस काम कर रही है। शाम 6 बजते ही पुलिस की जिप्सी हूटर मारते हुए मार्केट पहुंच जाती है, जो भी दुकानें खुली होती हैं, उन्हें बंद करवा दिया जाता है और घूम रहे लोगों को वापस घर जाने के लिए कहा जाता है ताकि डीसी के आदेशों को पूरी तरह से पालना करवाई जा सके।
डीसी की ओर से जो निर्देश दिए गए हैं, उनके अनुसार कहा गया है कि शहर की मार्केट्स में जो दुकानें खुलेंगी वे ऑड-ईवन फॉर्मूले के हिसाब से खुलेंगी। लेकिन यह फॉर्मूला असेंशियल सर्विसेज की दुकानों पर लागू नहीं होता है। शराब के ठेके रोजाना खुल सकेंगे। लेकिन इन्हें भी सुबह 7 से शाम 6 बजे तक की ही छूट है।




Police arrives to close shops as early as 6 pm




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends