बुधवार, 20 मई 2020

मध्यप्रदेश के 70 प्रवासियों को ट्रेन से भेजा, हांगकांग से आए व्यक्ति के सैंपल ले होटल में किया क्वारेंटाइन

मध्यप्रदेश के 70 प्रवासियों को ट्रेन से भेजा, हांगकांग से आए व्यक्ति के सैंपल ले होटल में किया क्वारेंटाइन
अपने राज्य में वापस जाने के लिए जिन प्रवासी श्रमिकों ने अपना पंजीकरण करवाया हुआ है। उन्हें प्रशासन लगातार वापस भेज रहा है। मंगलवार को मध्यप्रदेश के 70 प्रवासी श्रमिकों को दो बसों मे रोहतक भेजा गया वहां इन्हें ट्रेन के माध्यम से मध्यप्रदेश भेजा गया है। वहीं विदेश से वापस आए लोगों को भी जिले में आना शुरू हो गया है। सोमवार देर रात को एक व्यक्ति जो कुछ दिन पहले वंदे भारत मिशन के तहत हांगकांग से दिल्ली आया था उसे वहां के प्रशासन ने सिरसा के लोगों को लेकर आई बस में फतेहाबाद भेज दिया है। रात को ही उक्त नागरिक को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने सिरसा रोड स्थित होटल लजीज में क्वारेंटाइन कर दिया। वहीं कजाकिस्तान से आया एक और नागरिक मंगलवार देर रात फतेहाबाद पहुंचा जिसके आज सैंपल लिए जांएगे।
विदेश से आने वालों को दिल्ली ही रोका
दूसरे देशों में रह रहे जिले के 115 लोगों ने वापस आने के लिए आवेदन किया था। इसके तहत जिले के फिलिपींस से 7, अमेरिका से 3 तथा हांगकांग व कजाकिस्तान से 1-1 नागरिक वापस आ चुका है। उक्त में से फतेहाबाद अब तक केवल दो ही लोगों को भेजा गया है।
प्रवासी कर रहे जाने की जिद फक्ट्रियों में काम हुआ शुरू
पाइप व प्लाइवुड फैक्टरियों में काम शुरू हो चुका है। लेकिन फिर भी ऐसे प्रवासी श्रमिक जिन्होंने वापस जाने के लिए पंजीकरण करवाया हुआ है वे वापस जा रहे हैं। प्रवासियों का कहना है कि एक बार वे अपने परिवार के पास जाना चाहते हैं। वहीं कृषि श्रमिकों के वापस जाने का कारण अभी धान की रोपाई में एक महीने का समय बाकी होना है।
70 प्रवासी श्रमिकों को भेजा मध्यप्रदेश: एसडीएम
^70 प्रवासी श्रमिकों को रोडवेज की दो बसों मेें रोहतक से ट्रेन से भेजा गया है। एक नागरिक हांगकांग तथा एक कजाकिस्तान से पहुंचा है दोनों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है।'' -संजय, एसडीएम, फतेहाबाद।



70 migrants from Madhya Pradesh sent by train, samples taken from Hong Kong, Quarantine in hotel




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends