मंगलवार, 19 मई 2020

सांसद व पूर्व विधायक ने प्रवासी श्रमिकों को खाना व दवाएं दीं, संयम रखने की अपील की

सांसद व पूर्व विधायक ने प्रवासी श्रमिकों को खाना व दवाएं दीं, संयम रखने की अपील की
कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी व पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज प्रवासी मजदूरों की स्थिति व व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कलानौर हाइवे पर पहुंचे। उन्होंने प्रवासी मजदूरों से बातचीत की और उन्हें खाने पीने के सामान के साथ दवाइयां भी उपलब्ध करवाईं। इस अवसर पर नायब सैनी ने कहा कि सरकार प्रवासी मजदूरों की समस्या को लेकर गंभीर है। उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेवारी सरकार की है। सरकार व प्रशासन की ओर से बसों व ट्रेनों की पर्याप्त व्यवस्था करवाई जा रही है। धीरे-धीरे सभी प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचा दिया जाएगा। कांबोज ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी वर्ग के लोगों के लिए समस्याएं उत्पन्न हुईं हैं लेकिन सरकार द्वारा लॉकडाउन का फैसला भी देश की जनता के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है।
सबसे बड़ा संकट प्रवासी मजदूरों के सामने है। जो इन दिनों अपना काम धंधा खोकर अपने घरों को लौट रहे हैं लेकिन संकट की इस घड़ी में इन प्रवासी भाइयों को धैर्य बनाए रखे जाने की जरूरत है। सरकार व प्रशासन उनकी चिंता कर रहा है। धीरे-धीरे सभी प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का कार्य सरकार की ओर से कर दिया जाएगा। इस मौके पर कांशीराम नरवाल, मंडल अध्यक्ष हरपाल कांबोज, सोनू त्यागी, नसीम खान, अजय मंडौली, धर्मबीर कांबोज, सुखदेव सैनी, राजेन्द्र कुमार, कर्मचंद दुसानी, राशिद खान, रोशनलाल शर्मा व अशोक शर्मा मौजूद रहे।



MP and former MLA gave food and medicines to migrant workers, appealed for restraint




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends