मंगलवार, 19 मई 2020

करनाल में पटरी टूटने से आवर्धन नहर बंद, लोग नहर में उतरे तो किसी को बाइक मिली, किसी को सोने की बालियां तो किसी के हाथ दो-पांच रुपए के सिक्के लगे

करनाल में पटरी टूटने से आवर्धन नहर बंद, लोग नहर में उतरे तो किसी को बाइक मिली, किसी को सोने की बालियां तो किसी के हाथ दो-पांच रुपए के सिक्के लगे
करनाल के गांव रांवर के पास आवर्धन नहर की पटरी टूट गई। इससे पूरे गांव में पानी भर गया और खेत भी जलमग्न हो गए। वहां पर नहर की पटरी रिपेयर करने के लिए हमीदा हेड से पानी को बंद कर दिया गया। नहर में पानी नहीं रहा तो लोग नहर में उतर गए।
 ये लोग पैसे और अन्य कीमती सामान मिलने की उम्मीद में नहर में उतरे थे। हमीदा हेड से लेकर दूर तक लोग रेत और दलदल में कुछ तलाशते दिखे। इस दौरान किसी को बाइक मिली तो किसी को मोबाइल तो किसी के हाथ सोने की बाली तक लगी हैं। वहीं कई को तो दो-पांच रुपए के सिक्के ही मिले। हमीदा हेड पर नहर में तलाश में लगे रोहित ने बताया कि लोग नहर में पैसे और अन्य कीमती सामान डाल जाते हैं। अब नहर में पानी नहीं है तो उसे निकाल रहे हैं। अल सुबह जैसे ही यह पता चला कि नहर बंद हो गई तो सैकड़ों की संख्या में लोग यहां पर आ गए थे। हर कोई कीमती सामान की तलाश में जुटा है। इस दौरान नए बाइपास पुल के पास तो एक व्यक्ति को बाइक नहर से मिल गई। वह अपने साथी के साथ निकालने में लग गया। बताया जा रहा है कि यह बाइक चोरी की हो सकती है। किसी ने पुलिस से बचने के लिए नहर में फेंक दी हो। इसी तरह गढ़ी रोड निवासी मीर ने बताया कि उसके साथी को नहर से एक सोने की बाली मिली है। वह उसे लेकर यहां से चला गया है।
नहर बंद हुई तो पता चला हमारे यहां पर भी कई जगह हालत खस्ता, कभी भी टूट सकती है| अावर्धन नहर की पटरी पहली बार नहीं टूटी। इससे पहले भी यह टूट चुकी है। कई साल पहले यह रादौर में गांव पालेवाला के पास टूटी थी। वहीं पिछले साल गुमथला के पास करनाल एरिया में टूट गई थी। इसके साथ ही अन्य कई जगह से हर साल इसी तरह से पटरी टूट जाती है। नहर का पानी बंद किया तो हमीदा हेड के पास कई जगह से नहर की हालत इतनी खस्ता है कि पटरी कभी भी टूट सकती है। यहां पर कई साल से मेंटेनेंस नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि नहर की पटरी से ईंटें और सीमेंट बह चुका है। अब पटरी मिट्टी की ही बची है। अगर पानी ज्यादा आया तो यह हिस्सा टूट सकता है।
पानी बंद किया है, जब टूटी पटरी ठीक होगी तो चला दिया जाएगाः सिंचाई विभाग के एक्सईएन हरिदेव कांबोज ने बताया कि अवर्धन नहर की पटरी करनाल में टूट गई थी। उसे ठीक करने का काम वहां पर चल रहा है इसलिए पानी रोका गया है। जैसे ही वहां पर पटरी ठीक हो जाएगी तो पानी चालू कर दिया जाएगा।


The magnification canal was closed due to the derailment in Karnal, when people landed in the canal, someone got a bike, some got gold earrings and some got coins of two or five rupees.

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends