रविवार, 17 मई 2020

कोरोना पॉजिटिव 9 हजार पार, लेकिन अब तक 3926 लोग ठीक भी हुए

कोरोना पॉजिटिव 9 हजार पार, लेकिन अब तक 3926 लोग ठीक भी हुए
राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 9 हजार के पार पहुंच गया है। 24 घंटे में 438 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इस दौरान डेथ ऑडिट कमेटी ने 6 मौतों की पुष्टि की है। वहीं कोरोना पॉजिटिव 408 मरीज ठीक होकर अपने घर भी गए। कोरोना के संबंध में सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार तक दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद बढ़कर 9333 हो गई है। यह आंकड़ा शुक्रवार रात 12 बजे तक का है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 438 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 3926 हो गई। 24 घंटे में 408 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। कोरोना से मौत का आंकड़ा 123 से बढ़कर 129 हुआ है। यानी 6 नई मौतों की पुष्टि हुई है। यह मौत 24 घंटे में हुई हैं। कोरोना के कुल 9333 में से एक्टिव मरीजों की तादाद 5278 है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के 9333 मरीजों में से 6550 की उम्र 50 साल से कम है। 1367 की उम्र 60 और उससे ज्यादा है, जबकि 1416 की उम्र 50-59 साल के बीच है। कोरोना से मरने वाले 129 में से 113 यानी 87 प्रतिशत पहले से बीमार थे। सरकार ने कोरोना की मृत्यु दर 1.38 फीसदी बताई है। इसमें 4.90 फीसदी 60 और उससे ज्यादा उम्र के हैं। 2.47 फीसदी 50-59 साल के हैं। 0.41 फीसदी 50 और उससे कम उम्र के हैं। अब तक 1,30,845 कोरोना के सैंपलों की जांच हो चुकी है। 1983 होम आइसोलेशन में हैं और 76 कंटेनमेंट जोन हैं।
पांच एसएचओ हो चुके कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस के जवानों का कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का सिलसिला लगातार जारी है। अब जामिया नगर और शालीमार बाग थाने के एसएचओ भी इस गंभीर वायरस की चपेट में आकर संक्रमित हो गए। इससे पहले तीन अन्य एसएचओ पहले ही बीमार हो चुके हैं। अभी तक पांच एसएचओ कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, बाकी कई सारे एसएचओ ऐसे हैं जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, सिविल लाइंस थाने में तैनात दो सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल भी इस वायरस की जद में आकर बीमार पड़ गए हैं। यही कारण है कि पुलिस महकमे में काेरोना बड़ी चिंता खड़ी करता जा रहा है। अभी तक दिल्ली पुलिस में करीब 170 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें शाहदरा डिस्ट्रिक के एडिशनल डीसीपी भी शामिल है।
सबसे पहले कुलदीप नामक कैदी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था
कोरोना वायरस का संक्रमण अब जेलों में मिलने शुरू हो गए हैं। रोहिणी जेल में शनिवार को 15 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ये सभी कैदी एक कोरोना पॉजिटिव कैदी के संपर्क में रहे थे। जिसको लेकर कैदियों में भी डर का माहौल है। कैदियों का कहना है कि यहां पर कोरोना के संक्रमण से बचने के कोई इंतजाम नहीं हैं और यह बात वह पहले से ही कह चुके है। उनकी सुरक्षा को लेकर उनके परिवार वाले भी काफी चिंतित हैं। तिहाड़े जेल डीजी संदीप गोयल ने बताया कि रोहिणी जेल में यह मामला सामने आया है। रोहिणी जेल के 19 कैदियों का कोरोना टेस्ट करवाया था। ये सभी कैदी एक कुलदीप नामक कैदी के साथ बैरक सांझा कर रहे थे।
इनका टेस्ट दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में कराया गया था। कुलदीप को पिछले कुछ समय से खुद को अस्वस्थ्य सा लग रहा था। लेकिन जब टेस्ट कराया तो वह पॉजिटिव निकाला। जिसके तुरंत बाद उसके साथ कैदियों का टेस्ट कराया तो 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से एक कर्मचारी हेड वार्डर विनय कुमार का टेस्ट सकारात्मक आया, जबकि बाकी का नकारात्मक आया हैं। मामला सामने आने के बाद अब सकारात्मक टेस्ट आने वाले कैदियों को दूसरों से अलग रखा जा रहा है। उन पर विशेषतौर पर निगरानी रखी जा रही है। हेड वार्डर विनय कुमार को होम क्वारेंटाइन पर भेजा गया है। कुछ अन्य कर्मचारियों को भी होम संगरोध के लिए भेजा गया है। सभी कैदियों की नियमित चिकित्सा जांच पहले से ही की जा रही है और जारी रहेगी। बैरक में रेगुलर सेिनटाइज करवाया जा रहा है। उनको जरूरत के हिसाब से दवाई भी दी जा रही है।



Corona positive crosses 9 thousand, but 3926 people have recovered so far



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends