सरकार के मुताबिक कोरोना से मरने वालों की रफ्तार बेशक धीमी है लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार की जाने वाली डेड बॉडी की तादाद लगातार बढ़ रही है। पंजाबी बाग श्मशान घाट पर बीते 6 दिन में 81 डेड बॉडी का अंतिम संस्कार हुआ है। यहां शनिवार रात तक 177 डेड बॉडी का अंतिम संस्कार हो चुका है। दिल्ली में शनिवार रात तक कुल 556 डेड बॉडी का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत होने की जानकारी मिली है। साउथ एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि पंजाबी बाग श्मशान घाट पर बीते 6 दिन में 81 डेड बॉडी का अंतिम संस्कार हो चुका है।
इसमें सबसे ज्यादा गुरुवार और शुक्रवार को 16-16 डेड बॉडी आईं। वहीं, आईटीओ स्थित कब्रिस्तान में शुक्रवार तक 111 डेडबॉडी प्रोटोकॉल के हिसाब से दफन की जा चुकी हैं। एक डेड बॉडी मदनपुर खादर में भी दफन की गई। नॉर्थ एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन जयप्रकाश जेपी ने बताया कि निगम बोध घाट पर 235 डेडबॉडी का अंतिम संस्कार शनिवार तक हो चुका है। इन इलाकों के अलावा मंगोलपुरी कब्रिस्तान में मुस्लिम और ईसाई समुदाय के लोगों की डेडबॉडी को दफनाया जा रहा है। नॉर्थ दिल्ली की पूर्व मेयर प्रीति अग्रवाल ने कहा कि शनिवार तक वहां 10 मुस्लिम और 1 ईसाई डेड बॉडी दफन की गई है।
ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क में मुस्लिम डेड बॉडी दफनाई जा रही हैं। ईस्ट एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन संदीप कपूर ने कहा कि शनिवार रात 8 बजे तक बुलंद मस्जिद कब्रिस्तान में 22 डेड बॉडी कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दफन हुई हैं। उन्होंने कहा कि डेड बॉडी अस्पताल की एंबुलेंस लाती है और कब्रिस्तान के कर्मचारियों की मदद से उसे पूरे नियमों के मुताबिक दफनाया जा रहा है। उधर, साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक में सीएडब्ल्यू सेल में तैनात एक महिला एसीपी को भी कोरोना हो गया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये जानकारी सामने आने के बाद 8 पुलिसकर्मियों को क्वारेंटाइन किया गया है।
0 coment rios:
Hi friends