लॉकडाउन 4.0 में राहत देने के बाद मंगलवार को जिले में बाकी सभी गतिविधियां सामान्य दिनों की तरह रही लेकिन प्रशासन के सिरसा व हिसार रूट पर बसें चलाने के दावों पर परिवहन विभाग ने पानी फेर दिया। सोमवार को डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने मंगलवार से सिरसा व हिसार रूट पर सुबह-शाम दो-दो बसें चलाने के आदेश दिए थे लेकिन रोडवेज जीएम ने सिरसा व हिसार रूट पर बसें चलाने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि उनके पास मुख्यालय से आदेश नहीं हैं। मंगलवार को सिरसा व हिसार रूट की बस सेवा अधिकारियों के फेर में उलझकर अटक गई।
मंगलवार को सिर्फ एक ही बस पंचकूला के लिए चली, जिसमें 11 यात्री गए हालांकि ऑनलाइन पोर्टल पर 13 लोगों ने टिकट बुक करवाई हुई थी। वहीं दिल्ली से जिले में पहुंची एक बस में जिले के 3 तथा एक युवती सिरसा की यहां पहुंची तथा जिले के 26 लोग दिल्ली गए।
पंचकूला 11 सवारी लेकर गई बस 5 यात्री लेकर वापस आई
मंगलवार को जिले से पंचकूला के लिए सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर चली बस में 11 सवारियां ही गई जबकि ऑनलाइन बुकिंग 13 लोगों ने करवाई हुई थी। वहीं पंचकूला से फतेहाबाद की सवारी कम मिलने के कारण बस अपने निर्धारित समय सवा दो बजे से डेढ़ घंटा लेट चली तथा सिर्फ 5 यात्रियों लेकर वहां से फतेहाबाद के लिए रवाना हुई।
दिल्ली से फतेहाबाद पहुंची सिरसा की युवती नेे सैंपल देने से किया इनकार, डिप्टी सीएमओ ने विभाग को सूचना देकर युवती को भेजा
दिल्ली से फतेहाबाद पहुंची रोडवेज की बस में 3 यात्री फतेहाबाद के व 1 युवती सिरसा की यहां पहुंची थी। सिरसा की युवती को लेने के लिए उसके परिजन फतेहाबाद बस स्टैंड पर आए हुए थे। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी स्क्रीनिंग व सैंपल लेने को कहा तो युवती व उसके परिजनों ने इनकार कर दिया तथा कहा कि उनकी टेस्टिंग दिल्ली में हो चुकी है। इसके बाद डिप्टी सीएमओ डाॅ. हनुमान मौके पर पहुंचे तथा उन्हें समझाकर युवती के सैंपल लिए बिना उन्हें भेज दिया तथा सिरसा स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। फतेहाबाद के एक बुजुर्ग दंपति को सैंपल लेकर होम क्वारेंटाइन किया गया है जबकि युवक को अग्रवाल धर्मशाला में क्वारेंटाइन किया गया है। यहां बता दें कि सिरसा की युवती ऑस्ट्रेलिया से कुछ दिन पहले दिल्ली आई थी तथा वहां 2 दिन अपने रिश्तेदारों के घर रुकी थी।
पहले दिन 4560 रुपये की इनकम
पंचकूला गई रोडवेज की बस में यहां से 11 सवारी गई जबकि वापस आते समय केवल 5 यात्री आए। प्रति यात्री 285 किराया होने के चलते विभाग को पहले दिन केवल 4560 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
बस स्टैंड में स्क्रीनिंग के बाद एंट्री, ऐसी होगी सीटिंग
बस स्टैंड में केवल उन्हीं लोगों को एंट्री करवाई जा रही है, जिनकी टिकट बुकिंग कन्फर्म हो चुकी है। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। बाहर से आने वालों को होम क्वारेंटाइन किया जा रहा है। बस में अधिकतम 30 यात्री ही बैठ सकते हैं। 3 यात्रियों वाली सीट पर 2 तथा दो वाली सीट पर 1 यात्री को बैठाया जा रहा है।
26 लोगों ने दिल्ली के पोर्टल से बुक की टिकट
जो 26 यात्री फतेहाबाद से दिल्ली की बस में गए उन्होंने दिल्ली के पोर्टल से अपनी टिकटें बुक करवाई थी। क्योंकि फतेहाबाद के पोर्टल से केवल पंचकूला के लिए ही टिकटें बुक हो रही हैं। वहीं बीते दिन प्रशासन द्वारा सिरसा व हिसार रूट पर बसें चलाने की सूचना जारी करने के बाद मंगलवार को पूरा दिन लोग पोर्टल पर टिकट बुक करवाने के लिए ट्राई करते रहे।
एक-दो दिन में चल जाएंगी बसें
^हमने बसें चलाने के आदेश दिए थे। लेकिन कई बार विभागीय तालमेल की कमी होने के चलते कुछ कमियां रह जाती हैं। जल्द ही सिरसा व हिसार रूट पर बसें शुरू हो जाएंगी।'' -रवि प्रकाश गुप्ता, डीसी फतेहाबाद।
मुख्यालय से नहीं मिले कोई आदेश
0 coment rios:
Hi friends