रविवार, 10 मई 2020

विद्यानगर के 550 घरों में 2396 लोगों की हो चुकी है स्क्रीनिंग


संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली में हुई विद्यानगर निवासी बीएसएफ जवान की मौत के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग एहतियात के तौर पर लगभग एक सप्ताह से सर्वे अभियान चलाए हुए हैं। विभाग की पांच टीमें अभी तक मृतक जवान के मकान के आसपास के 550 मकानों में 2396 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुकी है। शनिवार को भी विभाग ने विद्यानगर में 101 घरों में रहने वाले 487 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की तथा 11 लोगों के कोरोना से संबंधित सैंपल लिए है। निजी अस्पताल व मेडिकल स्टोर संचालकों को रखनी होगी मरीजों की जानकारी।
सिविल सर्जन डाॅ. जितेन्द्र कादयान ने बताया कि शनिवार तक विद्यानगर के 550 घरों में 2396 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। अभी तक किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले है। सिविल सर्जन ने बताया कि शनिवार को विभाग ने 11 लोगों के कोरोना से संबंधित सैंपल लिए है। इसमें से 9 सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजे गए तथा 2 सैंपलों की जांच रैपिड किट से की है, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 63 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। विभाग अभी तक 1047 व्यक्तियों के सैंपल ले चुका।
निजी अस्पताल संचालकों को डालनी होगी जानकारी
स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल व मेडिकल स्टोर की दुकानों पर आने वाले मरीजों की जानकारी के लिए एप बनाया है। अगर कोई व्यक्ति निजी चिकित्सक व मेडिकल स्टोर पर उपचार व दवाई लेने के लिए आता है तो अस्पताल संचालक व मेडिकल स्टोर संचालक को मरीज की पूरी जानकारी अपनी पास रखनी होगी। अगर मरीज में कोरोना के लक्षण दिखाई देते है तो उसे मरीज का रिकार्ड व जानकारी स्वास्थ्य विभाग की एप पर अपलोड करनी होगी। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग उस मरीज तक पहुंचकर उसका पूर्ण चैकअप कर यह जानेगा कि उसमें कोरोना होने की आशंका तो नहीं है।


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends